Home » , » जहाँगीरपुर कस्बे के पूर्व चेयरमैन की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

जहाँगीरपुर कस्बे के पूर्व चेयरमैन की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या


बुलन्दशहर जिले के थाना खुर्जा देहात की खुर्जा जंक्शन पुलिस चौकी के जहाजपुर ग्राम के पास मारी गोली
सोनू शर्मा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के जहाँगीरपुर कस्बे के पूर्व चेयरमैन ईसराईल कुरैशी की कल देर शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने जहाजपुर ग्राम के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी  चेयरमैन ईसराईल कुरैशी अर्टिका गाड़ी से खुर्जा किसी कार्य के लिए जा रहे थे जैसे ही वो जहाजपुर ग्राम के पास पहुंचे तभी पल्सर सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी चार गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई उनके साथ गाड़ी मे बैठे उनके अन्य साथियों को भी गोली लगी हैं जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है

0 टिप्पणियाँ to "जहाँगीरपुर कस्बे के पूर्व चेयरमैन की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या "

Leave a comment