Home » , » स्थानीय युवाओं को मिले पचास प्रतिशत रोजगार ::रकमसिह भाटी

स्थानीय युवाओं को मिले पचास प्रतिशत रोजगार ::रकमसिह भाटी


सोनू शर्मा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के जहाँगीरपुर कस्बे मे आज रामलीला मैदान पर युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिह भाटी ने कहा कि नोयडा और ग्रेटर नोएडा की कंपनियों में स्थानीय युवाओं को लोकल बताकर के कंपनियों द्वारा उनके नौकरी देने से इंकार कर दिया जाता है हम सरकार से स्थानीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्थापित कम्पनियों मे पचास प्रतिशत नौकरी देने की माँग करते हैं और इसके लिये हमने पूर्व मे भी कई आन्दोलन कर चुके हैं और आगामी पाँच अक्टूबर को हम कलेक्ट्रेट पर एक बड़ा आन्दोलन कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर के आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की है नुक्कड़ सभा का संचालन जहाँगीरपुर नगर पंचायत के चैयरमेन मूलचन्द शर्मा ने किया इस मौके पर हरकेश सिह पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा, अमित भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष क्राइम फ्री इण्डिया फोर्स, रविंद्र नागर, चन्द्रभान गुप्ता, राजेंद्र सिंह राणा, अरविंद सिह,उमेश शर्मा, ललित जादौन, कौमलेश चौधरी, मोनू अग्रवाल, मोनू शर्मा, रोहित अग्रवाल, अवधेश छौकर, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ to "स्थानीय युवाओं को मिले पचास प्रतिशत रोजगार ::रकमसिह भाटी"

Leave a comment