Home »
ताजा खबरें
,
दुनिया
,
देश-विदेश
» बेशर्मी पर उतरा पाकिस्तान, उरी हमले पर नहीं मानी अमेरिका और ब्रिटेन की बात
Posted by गजेन्द्र सिंह on 6:42 am //
0 comments
इस्लामाबाद। समाचार पत्र न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर के उरी में सैन्य शिविर पर हमले की निंदा करने के लिए जब अमेरिका और ब्रिटेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा तो उन्होंने सीधे तौर पर मना कर दिया।
न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के इतर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ प्रधानमंत्रियों की बैठक में विश्व की दोनों महाशक्तियों ने शरीफ से उरी हमले की निंदा करने को कहा था। सूत्रों के अनुसार, इस आग्रह के जवाब में शरीफ ने कश्मीर घाटी में गत 9 जुलाई से बनी अशांति पर दोनों नेताओं की चुप्पी की बात उठाई।
0 टिप्पणियाँ to "बेशर्मी पर उतरा पाकिस्तान, उरी हमले पर नहीं मानी अमेरिका और ब्रिटेन की बात"