Home » , » अब ओम पुरी ने की पाकिस्तानी कलाकारों की पैरवी, प्रतिबंध के सवाल पर दिया ये जवाब!

अब ओम पुरी ने की पाकिस्तानी कलाकारों की पैरवी, प्रतिबंध के सवाल पर दिया ये जवाब!

अब ओम पुरी ने की पाकिस्तानी कलाकारों की पैरवी, प्रतिबंध के सवाल पर दिया ये जवाब!बईप्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी और निर्देशक नागेश कुकुनूर ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करते हुए कहा कि कला एवं राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने से स्थिति नहीं बदलेगी। पाकिस्तानी कलाकार यहां गैराकानूनी तरीके से काम नहीं कर रहे और उन्हें वापस भेजने पर उन भारतीय फिल्म निर्माताओं को भारी नुकसान होगा जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्मों में ले रखा है।
65 वर्षीय अभिनेता ओम पुरी ने यहां कहा कि जब सरकार कार्रवाई कर रही है तो हम सबको शांत रहना चाहिए। हम यहां काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को वापस भेजें या यहीं रहने दे, यह शायद ही मायने रखता है। मैं छह बार पाकिस्तान गया हूं और वहां हर वर्ग के लोगों से मिला हूं।  उन्होंने कहा कि वहां के लोग हमेशा मुझसे प्रेम और गर्मजोशी से मिले। अगर पाकिस्तानी कलाकार जिन फिल्मों में काम कर रहे हैं, उन्हें वे बीच में ही छोड़ दें तो भारत में फिल्मकारों को वित्तीय नुकसान उठाना होगा। इसलिए यह मायने नहीं रखता।

0 टिप्पणियाँ to "अब ओम पुरी ने की पाकिस्तानी कलाकारों की पैरवी, प्रतिबंध के सवाल पर दिया ये जवाब!"

Leave a comment