ई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट के सरहदी इलाके में सेना को एक कबूतर मिला है जिसपर एक चिट्ठी बंधी है। चिट्ठी पर लिखा है– 'मोदी, पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा लड़ने के लिये तैयार है। कश्मीर पर जुल्म का बदला लिया जाएगा। ये अब 1971 वाला पाकिस्तान नहीं है।- लश्कर-ए-तैयबा' बता दें कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से छोड़े गए कुछ गुब्बारे भी भारत के पंजाब में पहुंचे थे, जिनपर टेप से उर्दू में लिखकर पर्चे चिपकाए गए थे। इन पर्चों पर बदला लेने की बात लिखी गई थी। ये पर्चे पंजाब के कई जिलों में मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गुब्बारों में कुछ पठानकोट, दीनानगर, तो कुछ फरीदकोट के करतारपुर तक पहुंचे। इससे पहले कई कबूतर भी मिले थे, जिनपर उर्दू में कोड और नंबर लिखे थे। दीनानगर के केसाल गांव में चौकीदार चरण सिंह को पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, जिसके साथ में उर्दू में लिखा एक पर्चा भी था। इसकी सूचना दीनानगर थाने को दे दी गई है। पुलिस ने गुब्बारे और पर्च को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ to "कबूतर लाया लश्कर की चिट्ठी- 'पाक का बच्चा-बच्चा लड़ने के लिए तैयार'"