पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से एक के बाद एक बौखलाहट सामने आ रही है। अब पाकिस्तान की इलैक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने मुल्क में भारतीय चैनलों को बैन कर दिया है। अथॉरिटी की तरफ से आज यानी एक अक्टूबर से ही फैसले पर अमल करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि जो केबल ऑपरेटर अथॉरिटी के आदेश की अवेहलना करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले थिएटर मालिकों के एक ग्रुप ने पाकिस्तान में हिंदी फिल्में (बॉलीवुड फिल्में) न दिखाने का ऐलान किया था। सिनेमा चैन सिनेपैक्स और अन्य ने अपना रुख साफ नहीं किया था।

0 टिप्पणियाँ to "पाकिस्तान ने बैन किए भारतीय चैनल, केबल ऑपरेटरों को सख्त हिदायत"