Home » , » हरदोई नियमित फागिंग करायी जायेः-जिलाधिकारी

हरदोई नियमित फागिंग करायी जायेः-जिलाधिकारी


हरदोई से रवि लाला ब्यूरो। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायतों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन फागिंग कराना सुनिश्चित करें तथा कृतकार्यवाही से प्रतिदिन अवगत भी करायें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के आस-पास प्रतिदिन फागिंग कराने के साथ ही साफ-स फाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जाये। उन्होने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवंटित अन्टाइड फण्ड से गांवों में स्वास्थ्य से संबन्धित कार्य कराये जाये किसी भी दशा में धनराशि अवशेष न रखी जाये। उन्होने ए0एन0एम0 एवं आशाओं को उपलब्ध करायी गयी मेडिकल किट को रिएक्टीवेट किये जाने के भी निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये ताकि ग्रामों में आकस्मिक बुखार आदि में प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करायी जा सके। मच्छर जनित रोगें की रोकथाम के लिये जिलाधिकारी श्री वार्ष्णेय ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायतों को कड़े निर्देश जारी करते हुये कहा कि वह प्रतिदिन वार्डवार अपने-अपने क्षेत्रों में फागिंग कराना सुनिश्चित करें। फागिंग के साथ ही नियमित सफाई के भी निर्देश दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को संबन्धित नगर पालिका/पंचायतों में भ्रमण कर फागिंग एवं सफाई व्यवस्था पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र का आकस्मिक भ्रमण करेगें तथा वस्तुस्थिति से अवगत भी करायेगें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ to "हरदोई नियमित फागिंग करायी जायेः-जिलाधिकारी"

Leave a comment