रवि लाला ब्यूरो हरदोई।जिलाधिकारी ने बताया है कि दर्पण सम्पादित हुये कार्यानुसार पारदर्शी सतत् मूल्यांकन वाला एक बेब आधारित कार्यक्रम है। इसके अन्तर्गत कार्य के प्रत्येक स्तर/पटल पर संपादित हुये कार्यानुसार संबन्धित पटल/कार्यालय को अंक दिये जाते हैं। बेबपेज को संबन्धित पटल सहायक द्वारा अथवा उनके द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अपडेट किया जाता है। दर्पण की व्यवस्थानुसार प्राप्तांकों के आधार पर पुरस्कृत करने के साथ-साथ दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाती है। दपर्ण के बेबपृष्ठ पर प्रत्येक कार्यालय व पटल हेतु माहवार सम्पादित हुये कार्य का विवरण, समय व कार्यानुसार प्राप्तांक प्रदर्शित होते रहते हैं, यदि किसी को इस वित्तीय वर्ष में सम्पादित कार्य अथवा प्राप्ताकों के संबन्ध में कोई आपत्ति हो तो एक सप्ताह में दर्पण कार्यालय में आपत्ति दे सकते हैं। उन्होने बताया कि 15 सितम्बर के उपरान्त प्राप्ताकों के आधार पर जिलाधिकारी के निर्णय हेतु कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। इसके उपरान्त आपत्ति का निस्तारण संभव नही होगा। मूल्यांकन में त्रृटि न हो इसलिये दर्पण के बेबपेजों को भली-भांति देखना आवश्यक होगा। दर्पण के बेबपेज को ींतकवपण्दपबण्पद के मध्यम से देखा जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ to "हरदोई दपर्ण पारदर्शी एक बेब कार्यक्रम हैः-जिलाधिकारी"