Home » , » हरदोई मलिन बस्तियों में किया जायेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजनः-जिलाधिकारी

हरदोई मलिन बस्तियों में किया जायेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजनः-जिलाधिकारी

हरदोई से रवि लाला ब्यूरो।  11 से 25 सितम्बर तक नगर की मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जायेगा जिसमें आवश्यक जांचे, औषधिओं का वितरण आदि किया जायेगा। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर की मलिन बस्तियो में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 11 सितम्बर को मोहल्ला खजांची टोला के मनीष मेमोरियल स्कूल में प्रातः 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर के पर्यवेक्षक डा0प्रशान्त रंजन नामित किये गये हैं। इसी प्रकार 11 सितम्बर को बहरा सौदागर के बेसिक प्राइमरी पाठशाला डा0अजमानी के सामने धर्मशाला रोड के शिविर में पर्यवेक्षक डा0सी0वी0सिंह होगें, झबरापुरवा के डा0बी0आर0अम्बेडकर स्कूल सी0डी0ओ0 आवास के पीछे के शिविर में पर्यवेक्षक डा0सुरेश अग्निहोत्री होगें तथा भटटापुरवा के मरकरी कान्वेन्ट स्कूल के शिविर में पर्यवेक्षक डा0ए0के0गुप्ता होगें। 15 सितम्बर को लक्ष्मीपुरवा स्वास्थ्य शिविर के पर्यवेक्षक डा0प्रशान्त रंजन होगें तथा मोमिनाबाद के रफी अहमद इण्टर कालेज के शिविर में पर्यवेक्षक डा0 ए0के0गुप्ता होगें। 22 सितम्बर को झबरापुरवा के डा0बी0आर0अम्बेडकर स्कूल सी0डी0ओ0 आवास के पीछे के शिविर में पर्यवेक्षक डा0सुरेश अग्निहोत्री होगें तथा भटटापुरवा के मरकरी कान्वेन्ट स्कूल के शिविर में पर्यवेक्षक डा0ए0के0गुप्ता होगें। 25 सितम्बर को मोहल्ला खजांची टोला के मनीष मेमोरियल स्कूल शिविर के पर्यवेक्षक डा0प्रशान्त रंजन होगें तथा बहरा सौदागर के बेसिक प्राइमरी पाठशाला डा0अजमानी के सामने धर्मशाला रोड के शिविर में पर्यवेक्षक डा0सी0वी0सिंह होगें।

0 टिप्पणियाँ to "हरदोई मलिन बस्तियों में किया जायेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजनः-जिलाधिकारी"

Leave a comment