हरदोई।आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डा0अनु वार्ष्णेय ने आज विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय खदरा नानकगंज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नानकगंज का भ्रमण व निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय खदरा के निरीक्षण में उन्होने शिक्षकों से कहा कि गांव के 6-14 वर्ष तक के प्रत्येक बालक बालिका का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराया जाये तथा यह भी जानकारी रखें कि उक बच्चे का नामांकन दो स्कूलो में न हो। यदि किसी अभिभावक द्वारा अपने बच्चों का नाम एक स्कूल से दूसरे स्कूल में लिखवाता है तो उन्हे चेता दिया जाये कि दो जगह नामांकन कराने पर अभिभावक पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने प्रधानाचार्य व शिक्षकों से कहा कि विद्यालय का वातावरण अच्छा रखने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये और आपस में किसी प्रकार का मत-भेद न रख कर एक टीम के रूप में विद्यालय का संचालन करें। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय के समस्त बच्चों व स्टाफ में मिठाई वितरित की। इसके उपरान्त श्रीमती वार्ष्णेय ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नानकगंज के निरीक्षण में पाया कि कुछ अध्यापकों के आपसी विवाद के कारण विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है और इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होने प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षको को निर्देश दिये कि विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें तथा आपसी विवाद को विद्यालय से दूर रख और सभी शिक्षक शिक्षिकायें समय से विद्यालय आयें। मिड-डे-मील की गुणवत्ता के संबन्ध में उन्होने दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानपति को निर्देश दिये कि मिड-डे-मील में दाल चावल साफ होने चाहिये तथा मसाले व तेल एगमार्क के प्रयोग किये जायें और मौसमी फल एवं दूध का वितरण भी मानक के अनुसार कराया जाये तथा ड्रेस का वितरण मानक के अनुरूप कराया जाये साथ ही बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की भी उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि जिन बच्चों के घर में शौचालय नही है वह अपने अभिभावकों से कहकर शौचालय अवश्य बनवाये तथा उनका प्रयोग भी करें। भ्रमण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी टड़ियावां, ए0बी0आर0सी0 ललित शुक्ला, प्रधानपति विजय कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ to "हरदोई गांव के 6-14 वर्ष तक के प्रत्येक बालक बालिका का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराया जायेः-अध्यक्षा"