स्वच्छता पर देशभर में अभियान चलाने वाले प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम अब रंग लाने लगी है। स्थानीय स्तर पर जहां लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं वहीं प्रशासनिक अमला भी अपने स्तर पर इसको लेकर लगातार अभियान चला रहा है।
ऐसा ही एक अभियान चल रहा है राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र में। जहां सुबह सवेरे खुले में शौच के लिए निकलने वाले लोगों का प्रशासन अलग अंदाज में समझाने का प्रयास कर रहा है। लोग जैसे ही बर्तन लेकर खुले में शौच के लिए निकलते हैं टीम के सदस्य उसके गले में माला पहनाकर उसका 'सम्मान' करते हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार जिले के नगर निगम के जूनियर इंजीनियर मनीष सिंह ने बताया कि रविवार को एक घंटे के अभियान में उन्होंने 60 से ज्यादा लोगों को खुले में शौच करते पकड़ा। इसके बाद सभी के गले में माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हाथ जोड़कर लोगों से खुले में शौच न जाने की अपील की गई।

0 टिप्पणियाँ to "सुबह सुबह खुले में शौच को निकले तो प्रशासन ने माला पहनाकर किया 'सम्मानित'"