Home » , , » पति का कत्ल कर कमरे में ही दफन कर दी लाश, 1 साल बाद हुआ खुलासा

पति का कत्ल कर कमरे में ही दफन कर दी लाश, 1 साल बाद हुआ खुलासा

रायपुर। इस सवा सौ करोड़ की आबादी वाले मुल्क में हर रोज कत्ल की अनगिनत सनसनीखेज वारदात सामने आती हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर से जो किस्सा सामने आया, उसे सुनने के बाद हर कोई सहम गया। रायपुर के खमारडीह इलाके में जिसने भी मकान में कब्र का किस्सा सुना तो उसके कदम खुद ब खुद उस मकान की तरफ बढ़ गए।
घर के बाहर लोगों की भीड़ के बीच पुलिस की एक टीम चादर बिछाकर एक नरकंकाल के टुकड़े जमा कर रही थी। और मकान के भीतर मौजूद एक खुली कब्र वो दास्तां बयां कर रही थी। पुलिस ने खुलासा किया कि इस मकान में एक महिला ने अपने पति की लाश कमरे में डेढ़ फुट नीचे जमीन में दफ्न कर दी थी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि कमरे से उठती बदबू को दूर करने के लिए वो महिला घर में अगरबत्तियों को कभी बुझने नहीं देती थी। एक साल तक वो ऐसा करती रही। लेकिन आखिर एक साल बाद ही उसके कमरे में छुपी कब्र का राज सामने आ गया।
पड़ोसी यही समझ रहे थे कि इस मकान में रहने वाला राजविंदर कहीं चला गया है। लेकिन जब काफी वक्त तक वो नज़र नहीं आया तो पड़ोसियों ने राजविंदर के भाई को बताया। और तब ये बात पुलिस तक पहुंची कि राजविंदर एक साल से लापता है। पुलिस के पास पहुंची शिकायत में राजविंदर के भाई ने ये भी इल्जाम लगाया कि उसकी भाभी मनप्रीत ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल किया। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और जब उसने कमरे में बनी कब्र खोदी तो उसे एक नरकंकाल मिला। जाहिर है अब उसके सामने इस बात का पता लगाना जरूरी है कि जो नरकंकार उसके सामने आया वो वाकई उस शख्स का है जो एक साल से लापता है। अब पुलिस हड्डियों का डीएनए टेस्ट कराने के साथ साथ शिकायत के हरेएक पहलू को गौर से खंगाल रही है। फिलहाल उसने एहतियात के तौर पर लापता राजविंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत को हिरासत में ले लिया है। और उस शख्स की तलाश तेज कर दी है जिसके साथ मिलकर हत्या की वारदात अंजाम देने का शक जाहिर किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ to "पति का कत्ल कर कमरे में ही दफन कर दी लाश, 1 साल बाद हुआ खुलासा"

Leave a comment