Home » , , , » चीन ने पाकिस्तान से झाड़ा पल्ला, कहा- आतंकवाद पर हम साथ नहीं

चीन ने पाकिस्तान से झाड़ा पल्ला, कहा- आतंकवाद पर हम साथ नहीं

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग थलग करने की मुहिम में जुटे भारत को उस समय एक और सफलता मिलती दिखी जब पाकिस्तान के आर्थिक और सामरिक साझेदार बताए जा रहे चीन ने आतंकवाद के मुद्दे पर उसके समर्थन से इंकार कर दिया।
चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मौजूदा झगड़ा दो पडोसी राष्ट्रों के बीच का है, इसमें चीन किसी भी पक्ष के समर्थन में नहीं है। चीन ने साफ कहा कि इस मसले को दोनों देशों को आपस में ही सुलझाना होगा। चीन के इस रुख से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है, क्योंकि अभी तक वह हर मुद्दे पर चीन के खुद के साथ होने का दावा करता रहा है।

बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत लगातार पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करवाने की मुहिम चला रहा है। 

0 टिप्पणियाँ to "चीन ने पाकिस्तान से झाड़ा पल्ला, कहा- आतंकवाद पर हम साथ नहीं"

Leave a comment