सोनू शर्मा संवाददाता, जहांगीरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकाल कर जवाँ बुलन्दशहर निवासी संजीव कुमार जैसे जट्टारी मार्ग पर स्थित भटटे के निकट पहुँचा तो पहले से ही उनका पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर गिरा दिया और तमंचे के बल पर डेढ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए लूट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जेवर थाना पुलिस और जहाँगीरपुर थाना पुलिस सीमा विवाद मे घन्टों उलझी रही सूचना पर पहुँचे दोनों तरफ के पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर सीमा विवाद का समाधान करते हुए जेवर पुलिस को लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के आदेश दिए इससे पहले लूट की घटना से गुस्साए लोगों ने खुर्जा जेवर को जाम कर दिया क्षेत्राधिकारी जेवर दिलीप सिंह और जेवर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने पब्लिक को समझा कर जाम को खुलवाया

0 टिप्पणियाँ to "दिन दहाडे डेढ लाख रुपये की लूट, सीमा विवाद मे घन्टों उलझी रही पुलिस, गुस्साई पब्लिक ने किया रोड जाम "