Home » , » हरदोई से रवि लाला ब्यूरो की रिपोर्ट हाईटेक होंगे कस्तूरबा विद्यालयः- जिलाधिकारी

हरदोई से रवि लाला ब्यूरो की रिपोर्ट हाईटेक होंगे कस्तूरबा विद्यालयः- जिलाधिकारी



हरदोई।जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को अति आधुनिक संशाधनांे से युक्त किया जायेगा। साथ ही विद्यालय भवनों का रंग रोगन आदि कराया जायेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी विवेक वाष्र्णेय ने गत दिवस कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालन समिति की आयोजित प्रथम बैठक के अवसर पर दी। उन्होने बताया कि जनपद में संचालित 20 कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालयों सण्डीला, भरावन, कोथावां, बिलग्राम, साण्डी, भरखनी, टड़ियावां, हरियावंा, माधौगंज, मल्लावां, कछौना, सुरसा, हरपालुपर, टोडरपुर, शाहाबाद, बावन, पिहानी, अहिरोरी, बेहन्दर तथा बिलहरी में अपवंचित वर्ग की 100 बालिकाएं प्रत्येक विद्यालय में अध्ययनरत है जिनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन को दृष्टिगत जिले के सभी विद्यालयों को हाईटेक किया जायेगा। छात्राओं की हाईटेक शिक्षा हेतु कम्प्यूटर एवं इन्टरनेट कनेक्शन मुहैया कराया जायेगा। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने हेतु चहारदीवारी, मुख्यद्वार, दरवाजे, खिड़की की समुचित व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य को दृष्टिगत भवन की समस्त खिड़कियों में शीशे जाली की व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, भोजन ग्रह में पूर्ण सफाई, भवन की रंगाई पुताई, आन्तरिक साज सज्जा, पर्दे, फर्नीचर की समुचित उपलब्धता, बेड सीट, तकिया रजाई गद्दों की नियमित सफाई करायी जायेगी। शुद्ध पेयजल हेतु आर0ओ0 स्थापित किये जायेगें। जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के मनोरंजन हेतु टी0वी0 व डिश कनेक्शन मुहैया कराये जायेगे। जिन विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नही है उनमें कनेक्शन शीघ्र दिलाया जायेगा। विद्यालय प्रांगण हरा-भरा दिखे इसके लिये प्रांगण में फल तथा छायादार वृक्षों का रोपड़ तथा गमलों में पुष्प आदि का रोपड़ कराया जायेगा। जिलाधिकारी श्री वाष्र्णेय ने कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालन समिति के सदस्यों से शासन की इस मुहिम में ईमानदारी के साथ लगकर सक्रियता से कार्य को अन्जाम तक पहंचाने हेतु कहा। उन्होने धन की कमी न होने के लिये भी समिति को आश्वस्त किया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज सहित कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन आदि मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ to "हरदोई से रवि लाला ब्यूरो की रिपोर्ट हाईटेक होंगे कस्तूरबा विद्यालयः- जिलाधिकारी"

Leave a comment