Home » , » गाजियाबाद के भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार


नोयडा एस टी एफ को मिली बड़ी सफलता
सोनू शर्मा संवाददाता, नोयडा एस टी एफ ने गाजियाबाद के भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी मनीष दीवान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त कर ली है जिस एके-47 और कारबाइन से ब्रजपाल तेवतिया हमला हुआ था वह हथियार गैंगस्टर राकेश हसनपुरिया के थे जो उसने अपने एनकाउंटर से पहले मनीष के यहाँ पर रख दिये थे उस वक्त मनीष के परिवार ने हथियारों को मनोज के साले म संसार सिंह निवासी मेरठ के पास सुरक्षित रखवा दिए थे ग्यारह साल बाद जब ब्रजपाल तेवतिया की मुखबिरी से दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में  सुरेश दीवान मारा गया तो उसके बेटे मनीष ने पिता की हत्या का बदला लेने के एक योजना अपने चाचा मनोज के साथ बनायी तो मनोज अपने साले संसार सिह के पास सुरक्षित रखी ए के 47 और कारबाईन को वापिस मँगवा लिया योजना तैयार कर पिस्टल के साथ साथ इन्हीं दोनों हथियारों से भाजपा नेता ब्रजपाल पर तीन अगस्त को हुए रावली रोड मुरादनगर में गोलियां बरसाई गई थी लेकिन वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए ब्रजपाल को समय रहते उपचार मिल जाने से बचा लिया गया इस समय भी उनका फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है इस हमले मे शामिल तीन शूटरों को एसटीएफ ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है वहीं अब एसटीएफ ने इस हमले के मास्टर माइंड मनीष दीवान को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके पास से कारबाईन बरामद कर ली है मनीष ने ही एसटीएफ को पूछताछ के दौरान एके 47 और कारबाईन के बारे में जानकारी दी है अब फरार चल रहे संसार सिंह व मनोज की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा की दोनों हथियार कहां से लूटे गए थे

0 टिप्पणियाँ to "गाजियाबाद के भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार "

Leave a comment