हरदोई से रवि लाला ब्यूरो : की रिपोर्ट। मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही पर ए0बी0एस0ए0 टडियावां को प्रतिकूल प्रविष्टि मरदान नगर के प्रधान अध्यापक के निलंबन तथा रसोईयें की सेवा समाप्ति के आदेश
हरदोई।विकास खण्ड टडियावां के प्राथमिक विद्यालय मरदान नगर में मिड-डे-मील के अन्तर्गत बच्चों को दी गयी सोयाबीन की सब्जी में कीड़े निकलने के मामले में जिलाधिकारी विवेक वाष्र्णेय ने सख्त रूप अपनाते हुये खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक तथा रसोईये के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश दिये हैं। गत दिवस प्राथमिक विद्यालय मरदान नगर में मिड-डे-मील में सोयाबीन की सब्जी बच्चों को दी गयी थी। सब्जी में कीड़े निकलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गयी। जिलाधिकारी ने मिड-डे-मील में लापरवाही बरतने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी टडियावां शैलेश द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि, प्रधानाध्यापिक रीता देवी पाल के निलंबन तथा रसोईयां विट्टू देवी की सेवायें समाप्त करने के आदेश दिये हैं।जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाये और यह सुनिश्चित किया जाये कि मिड-डे-मील में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री तथा ब्राण्डेड पैक बंद मसालों और एगमार्क युक्त तेल का प्रयोग किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। लापरवाही पाये जाने पर प्रधानाध्यापक के साथ-साथ संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्यवाही की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ to "मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही पर ए0बी0एस0ए0 टडियावां को प्रतिकूल प्रविष्टि"