Home » , » पुलिस पर चढ़ा तांत्रिको के तंत्र का मन्त्र 

पुलिस पर चढ़ा तांत्रिको के तंत्र का मन्त्र 

REPORTER-salman malik :   रूडकी नगर की पहचान देश में शिक्षा नगरी के रूप में की जाती है यहाँ पर आई० आई० टी० ,एन० आई० एच० और सी० बी०आर० आई० जैसे देश के नामचीन संस्थान है जो की देश को बेहद शानदार वैज्ञाविक अौर इंजिनियर प्रदान कर रहे हैं मगर आजकल इस शिक्षा नगरी की शान को कुछ तांत्रिको ने अपनी करतूतों से पलीता लगाना शुरू कर दिया है यह सिलसिला करीब पिछले एक साल से जारी है और दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है इन तांत्रिको को किसी भी तरह का कोई डर नहीं है यह तांत्रिक अपनी झूठी तंत्र मन्त्र क्रियाओ से लोगो में ना सिर्फ अन्धविश्वाश को बढ़ावा दे रहे  बल्कि लोगो को उनकी समस्याओं का हल कराने के नाम पर उनसे खुलेआम ठगी भी कर रहे है इन तांत्रिको का शिकार बने लोग आये दिन पुलिस से शिकायत करते रहते है लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने पर मायूस होकर वापस चले जाते है पुलिस की ऐसी कार्यशैली को देखकर ऐसा लगता है की इन फर्जी तांत्रिको के तंत्र मन्त्र का असर पुलिस पर भी हो रहा है  ताजा मामला परवेज का है जो रुड़की के पास के ही गाँव का रहने वाला है जिससे इन तांत्रिको ने इलाज के नाम पर करीब 80 हजार रूपये ठग लिए परवेज के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोतवाली के कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई  दूसरा मामला प्रवीण का है जो बेहद ही खतरनाक है जिसमे की चंद दिनों पहले ही इन तांत्रिको के द्वारा प्रवीण नाम के एक युवक  की बलि देने का मामला सामने आया था लेकिन जिस समय युवक का गला काटकर बलि दी जा रही थी तभी कुछ लोगो के शोर मचाने के बाद तांत्रिक फरार हो गए थे प्रवीण को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजना पड़ा था गला कटने की वजह से प्रवीण अपनी आवाज तक खो बैठा है इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा तो दर्ज किया गया था लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की है
आज भी इन तांत्रिको को लेकर पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है रुड़की शहर में जगह जगह इन तांत्रिको के ऑफिस सजे हुए है जोकि पूरी तरह से पुलिस की जानकारी में है लेकिन पुलिस क्या करे जब पुलिस पर ही इन तांत्रिको के तंत्र का मन्त्र पूरी तरह  चढ़ा हुआ है

0 टिप्पणियाँ to "पुलिस पर चढ़ा तांत्रिको के तंत्र का मन्त्र "

Leave a comment