Home » , , » कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ सभी गुर्जर नेताओं को लामबंद करने में लगे हरीश रावत

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ सभी गुर्जर नेताओं को लामबंद करने में लगे हरीश रावत

चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, चौधरी महिपाल सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह , सुशील चौधरी, कृष्णपाल मुखिया के अलावा कुछ और गुर्जर नेताओं को ला रहे हैं एक साथ
संपर्क तो  चौधरी कुलवीर सिंह से भी साधा गया लेकिन स्थानीय सियासी समीकरणों के चलते हैं नहीं बन पाई बात

हरिद्वार समाचार
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लंढोरा प्रकरण शांत होते ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ गुर्जर नेताओं को लामबंद करना शुरू कर दिया है । हालांकि कुछ गुज्जर नेता तो पहले से ही मुख्यमंत्री हरीश रावत के संपर्क में थे । लेकिन बीच के दौर में जो विभिन्न कारणों के चलते उनसे छिटक  गए थे अब वह उन्हें भी अपने साथ ला रहे हैं । राजनीतिक जानकारों का मानना है कि खानपुर विधानसभा सीट मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए विशेष है और उन्होंने यह ठानी है कि इस बार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को किसी भी सूरत में उत्तराखंड विधानसभा का मुंह देखने नहीं दिया जाएगा । इसीलिए मुख्यमंत्री ने इस ओर अपनी सधी  हुई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उनकी पहली कोशिश उन सभी गुर्जर नेताओं को एक साथ लाने की हो रही है। जो गुर्जर नेता किसी न किसी वजह से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ है। उनसे मुख्यमंत्री या तो सीधा संपर्क साध रहे हैं या अपने विशेष दूतों के द्वारा बात आगे बढ़ा रहे हैं। पनियाला गांव में कल चौधरी सुरेंद्र सिंह के यहां मुख्यमंत्री का जाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुर्जर नेताओं में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को घेरने की रणनीति किस हद तक कामयाब होगी इसको लेकर राजनीतिक जानकारों की राय पूरी तरह साफ है।  उनका कहना है कि अभी सत्ता के समीकरणों के चलते मुख्यमंत्री हरीश रावत निश्चित रूप से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ अधिकतर गुर्जर नेताओं को एक मंच पर ला सकते हैं । लेकिन जब विधानसभा चुनाव का डंका बज जाएगा। प्रत्याशियों के नाम सभी सीटों पर फाइनल होना शुरु होंगे तो तभी मुख्यमंत्री की यह सब रणनीति ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी  । क्योंकि गुर्जर नेताओं को मुख्यमंत्री जिन गुर्जर नेताओं को कुंवर प्रणव सिंह के खिलाफ एक मंच पर लाना चाहते हैं उन सबकी राजनीतिक महत्वकांशा भी  है । उनके राजनीतिक  हित कहीं ना कहीं आपस में टकरा रहे हैं । अधिकतर की मंशा चुनाव मैदान में उतरने की है । मुख्यमंत्री हरीश रावत ऐसे में अपने साथ ला रहे आधा दर्जन से अधिक गुर्जर नेताओं को विधानसभा के टिकट कहां पर देंगे।

0 टिप्पणियाँ to "कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ सभी गुर्जर नेताओं को लामबंद करने में लगे हरीश रावत"

Leave a comment