Home » , , » फुटबॉलर मेसी पर बड़ी मुसीबत, धोखाधड़ी के मामले में 21 महीने की जेल!

फुटबॉलर मेसी पर बड़ी मुसीबत, धोखाधड़ी के मामले में 21 महीने की जेल!

फुटबॉलर मेसी पर बड़ी मुसीबत, धोखाधड़ी के मामले में 21 महीने की जेल!नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक फुटबॉलर और बार्सिलोना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी मुश्किलों में फंस गए हैं। स्पेन की अदालत ने मेसी और उनके पिता जॉर्ज होर्सियो पर धोखाधड़ी मामले में 21 महीने जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मेसी पर 15 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
दरअसल मेसी को स्पेन की केटेलोनिया कोर्ट ने टैक्स चोरी के मामले में यह सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर भारी-भरकम 15 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट में मेसी ने अपने बचाव में कहा कि उन्हें टैक्स की इन नियमों की जानकारी नहीं थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज कर दिया। हालांकि उन्हें मेसी अर्जेंटीना के लिए खेलते थे। हाल ही में कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली से मिली हार के बाद मेसी ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि मेसी अभी क्लब और लीग लेवल पर स्पेन के बार्सिलोना के लिए खेलते रहेंगे।
 
 

0 टिप्पणियाँ to "फुटबॉलर मेसी पर बड़ी मुसीबत, धोखाधड़ी के मामले में 21 महीने की जेल!"

Leave a comment