Home » , » जाकिर नाइक पर शिकंजा कसना शुरू, NIA ने शुरू की जांच, दफ्तर पहुंची पुलिस

जाकिर नाइक पर शिकंजा कसना शुरू, NIA ने शुरू की जांच, दफ्तर पहुंची पुलिस

जाकिर नाइक पर शिकंजा कसना शुरू, NIA ने शुरू की जांच, दफ्तर पहुंची पुलिसनई दिल्ली। ढाका आतंकी हमले को अंजाम देने वालों के इस्लामिक विद्वान जाकिर नाइक से प्रभावित होने की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और एनआईए ने मुंबई के इस शख्स की तकरीरों की जांच शुरू कर दी है। अभी एजेंसियां जाकिर नाइक के वीडियो की सही तरीके से जांच कर रही हैं और 11 जुलाई को उनके भारत लौटने पर उनसे संपर्क किया जाएगा। एजेंसियां खास तौर से उसके वीडियो को इस नजरिए से भी जांच रही हैं कि कहीं उसने खलीफा पर कोई बात की थी? या फिर उसने किसी आतंकी संगठन की तारीफ की थी?
एटीएस और एनआईए ने बताया कि अभी उनके पास जाकिर नाइक को लेकर किसी तरह का ठोस सबूत नहीं है और अभी नाइक के भाषणों की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है। इस बीच जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजर मंजूर शेख ने बताया कि मुझे ऊपर से आदेश मिला है कि अभी किसी तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करनी है। बांग्लादेश के हमलावरों के सवाल पर शेख ने कहा कि कुरान में लिखा है कि किसी बेगुनाह को मार नहीं सकते।

0 टिप्पणियाँ to "जाकिर नाइक पर शिकंजा कसना शुरू, NIA ने शुरू की जांच, दफ्तर पहुंची पुलिस"

Leave a comment