नई दिल्ली : साल 2016 का पहला सूर्य ग्रहण बुधवार को यानी आज सुबह लगा। लेकिन भारत में इस ग्रहण को आंशिक रूप से ही देखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण की शुरुआत सूर्योदय के पहले ही हो चुकी थी। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हुआ और 9 बजकर 8 मिनट तक रहा, हालांकि आंशिक सूर्य ग्रहण 10 बजकर 5 मिनट तक ही रहा। कुंभ राशि पर पंचग्रही योग में 320 साल बाद लगे सूर्य ग्रहण के कारण बुधवार को इंडोनेशिया में अंधेरा छा गया।
आंशिक सूर्य ग्रहण का नजारा खासतौर से उत्तरपूर्व राज्यों और पूर्वीय तटीय इलाकों में बसे शहरों से देखा गया। इनमें सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, पुरी, विशाखापट्टनम, चेन्नई और कन्याकुमारी शामिल हैं। दुनिया के कई देशों में पूर्ण रूप से सूर्यग्रहण को देखा गया, जिसमें इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा ईस्ट एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में नजर आया। भारत में सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा गुवाहाटी-कोलकाता में देखा गया। वाराणसी जैसे शहरों में भी आंशिक असर देखने को मिला।
गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण व सूतक की अवधि में घर से बाहर निकलना वर्जित है। ग्रहण को देखने की कोशिश न करें। भगवान का जप-ध्यान करें।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह सूर्यग्रहण कुंभ राशि में लगा, इसलिए कुंभ पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। पूर्ववर्ती व परवर्ती राशियों- मकर व मीन को भी यह प्रभावित करेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व लग जाता है, इसलिए इन राशियों के जातक व गर्भवती महिलाएं ग्रहण व सूतक के समय सावधानी बरतें।
राशियों पर प्रभाव :
मेष : संतान पक्ष विषयक सावधानी बरतें। वैसे ज्यादा परेशान न हों इस राशि वालों के लिए ग्रहण का प्रभाव मध्यम रहेगा।
वृष : शत्रुओं से सावधान। विवाद और झंझटों से भी बचना चाहिए।
मिथुन : संपत्ति लाभ की संभावना।
कर्क : आकस्मिक लाभ के आसार।
सिंह : दांपत्य जीवन में सावधानी बरतें। शरीर में पीड़ा हो सकती है।
कन्या : ग्रहण से लाभ की संभावना। भगवान के नाम का जप करें।
तुला : पारिवारिक विवाद से बचें। विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक विवाद से खासतौर पर बचने की जरूरत है।
वृश्चिक : व्यापार व नौकरी में लाभ। यात्रा को टालने का भरसक प्रयास करें।
धनु : निर्णय विषयक सावधानी। राजकीय मामलों में उलझन बढ़ेंगी। निर्णय संबंधी सावधानी बरतें।
मकर : सभी क्षेत्रों में सावधानी। परिवार में असंतोष बढ़ेगा। धन की हानि हो सकती है।
कुंभ : विशेष सावधानी की जरूरत। दान और ईश्वर का स्मरण करें।
मीन : दांपत्य व प्रेम संबंधी परेशानी, खर्च में बढ़ोतरी होगी, व्यापार में थोड़ा झटका लगने की संभावना।

0 टिप्पणियाँ to "सूर्यग्रहण: भारत में दिखा आंशिक नजारा, जानिये क्या रहा आपकी राशि पर असर और कौन सी सावधानी बरतें"