जशपुर के नारायणपुर थाना इलाके के चटकपुर गांव में हाइड्रो पावर कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी पर रेप करने का आरोप लगा है.
पीड़ित लड़की ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद रविवार को नारायणपुर थाना में आरोपी संतोष सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.
चटकपुर गांव कर रहने वाली युवती शनिवार को दोपहर में जंगल में महुआ बीन रही थी, उसी वक्त आरोपी संतोष ने उसे इशारे से पास बुलाया. उसके बाद जबरदस्ती करने लगा. लड़की के मना करने पर भी आरोपी नहीं मना और उसने दुष्कर्म किया. आरोपी का कहना है की लड़की झूठ आरोप लगा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और हाइड्रो पावर में काम करता है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
आपको बता दें कि दो साल पहले भी हाइड्रो पावर प्लांट में दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जहां आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है.

0 टिप्पणियाँ to "'उन्होंने मुझे काम से बुलाया फिर...'"