Home » , , » 'कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर रेप करते हैं सेना के जवान 'कन्हैया

'कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर रेप करते हैं सेना के जवान 'कन्हैया

नई दिल्ली: जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देकर फंस गए है। इस बार उसके निशाने पर भारतीय सेना के जवान हैं जिनके खिलाफ उन्होंने आरोप लगाया है। कन्हैया ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा है कि कश्मीर में सेना महिलाओं से बलात्कार करती है। सुरक्षा के नाम पर जवान महिलाओं का बलात्कार करते हैं। महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर बोलते हुए कन्हैया ने कहा कि कश्मीर में सेना महिलाओं पर अत्याचार करती है।'क्या भाषण से पहले तथ्यों की जांच की थी '- JNU प्रोफेसर का कन्हैया से सवाल-

कन्हैया ने हालांकि यह कहा कि वह सुरक्षाबलों का सम्मान करता है लेकिन जब उसने कश्मीर का जिक्र किया तो सेना पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि वहां सेना बलात्कार करती है। उसने कहा कि हमारे आपस में मतभेद हैं लेकिन इस देश को बचाने और इस देश के संविधान को बचाने में हमारे कोई मतभेद नहीं है। हम आजाद हिन्दुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

गौर हो कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने के लिए जेएनयू में नौ फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए गए, जिसके बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे छह महीने की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।

0 टिप्पणियाँ to "'कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर रेप करते हैं सेना के जवान 'कन्हैया"

Leave a comment