Home » , , » 2 मार्च राशिफल: मकर- विद्यार्थी बेहतर करेंगे

2 मार्च राशिफल: मकर- विद्यार्थी बेहतर करेंगे

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- भेंट वार्ताओं एवं अन्य यात्रा के लिए समय लेकर निकलें। कामकाज सहज बना रहेगा। सहकर्मी सहयोगी होंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। गोपनीयता रखें। 2 मार्च राशिफल: मकर- विद्यार्थी बेहतर करेंगे
वृष- स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि-भवन के मामलों में गति आएगी। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। सफलता की राह मेहनत पर निर्भर रहेगी। विपक्ष प्रभावी बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य फलकारक। लापरवाही से बचें।
कर्क- ‘स्लो एंड स्टीडी विन्स द रेस‘ फॉमूर्ला अपनाएं। गंभीर विषयों के अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान अच्छा करेगी। प्रतिस्पर्धा में प्रभावशील रहेंगे।
सिंह- पर्सनल लाइफ में अपनों का साथ एवं समर्थन उत्साहित रखेगा। माता-पिता से दूरियों में कमी आएगी। संसाधन बढ़ेंगे। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है।
कन्या- महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। रक्षा एवं अनुशासन क्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे। संपर्क का लाभ मिलेगा। पहल पराक्रम में आगे रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।
तुला- घर-परिवार में शुभ संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। परिजनों का साथ उत्साह बढ़ाएगा। रहन सहन प्रभावी रहेगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
वृश्चिक- महत्वपूर्ण कार्य एवं यात्रा की शुरूआत हो सकती है। अनोखी कोशिशों को आगे बढ़ा सकेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा बना रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दाम्पत्य में सहजता बढ़ेगी।
धनु- निवेश की नवीन संभावनाओं पर विचार करेंगे। न्यायिक मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है। विवाद टालें। रिश्तों में मिठास घुली रहेगी। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
मकर- कम महत्व के माने जाने वाले कार्यों से भी अच्छी आय जुटा सकेंगे। करियर कारोबार में अपेक्षित परिणाम पा सकेंगे। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। दिन हितकारक। लोग आपको गंभीरता से लेंगे।
कुंभ- कार्यक्षेत्र में बड़े प्रयासों को मूर्त रूप देने का समय है। लीक से हटकर किए गए प्रयास नवीन संभावनाओं को बढ़ाएंगे। प्रयासों और प्र्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।
मीन- भाग्य का परचम बुलंदी पर बना हुआ है। कार्यों को तेजी से पूरा करने की सोच रखें। भ्रमण मनोरंजन में रुचि ले सकते हैं। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। दिन इच्छित परिणाम पाने में सहायक वाला।

0 टिप्पणियाँ to "2 मार्च राशिफल: मकर- विद्यार्थी बेहतर करेंगे"

Leave a comment