Home » , , » 1 मार्च राशिफल: मिथुन- सेहत पर ध्यान दें

1 मार्च राशिफल: मिथुन- सेहत पर ध्यान दें

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। पूर्ण जानकारी वाले कार्यों को ही आगे बढ़ाएं। वादा करने से बचें। अपने सहयोगी रहेंगे। गरिमा गोपनीयता रखें। दिन सामान्य। 1 मार्च राशिफल: मिथुन- सेहत पर ध्यान दें
वृष- सबके सहयोग से योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सामंजस्य निजी जीवन में खुशियां बढ़ाएगा। दिन शुभकारक। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं।
मिथुन- सफेदपोश ठग से सतर्क रहें। मेहनत से जगह बनाने में सफल होंगे। पुराना रोग न उभरे इसके लिए सेहत और दिनचर्या पर ध्यान दें। दिन सामान्य फलकारक। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा।
कर्क- निसंकोच आगे बढ़ें और कार्यों में तेजी बनाए रखें। मि़त्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। संतान से लाभ संभव। हर्ष उत्साह वर्धक।
सिंह- स्वयं से ही मुकाबला करें। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों के लिए कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास करेंगे। मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगें। दिन हर्षदायक।
कन्या- सुख बढ़ा हुआ रहेगा। उचित मूल्यांकन के बगैर कोई जोखिम न लें। घर परिवार में सुंदर बातावरण बना रहेगा। परिजनों में करीबी बनी रहेगी। दिन शुभकारक। भवन वाहन के मामले बन सकते हैं।
तुला- कुल कुटुम्ब में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों से खुशियां साझा करेंगे। उत्सव आयोजन से जुड़ सकते हैं। दिन मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि बढ़ाने वाला। भोजन और शयन में अनुशासन रखें।
वृश्चिक- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रहेगा। सभी क्षेत्रों में प्रभाव छोड़ने में सफल होंगे। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। अति उत्साह से बचें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
धनु- अपेक्षा से अधिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। योजना बनाकर कार्य करें। ढोंगियों से सावधान रहें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। कार्य व्यापार सहज बना रहेगा।
मकर- लाभ के अवसरों को भुनाने पर जोर दें। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। । आय बेहतर बनी रहेगी। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। प्रियजनों से भेंट संभव है। अतार्किक प्रलोभनों से बचें। दिन हितकारक।
कुम्भ- करियर कारोबा में सभी का साथ पाकर उत्साहित रहेंगे। योजनाओं को समर्थन मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें। दाम्पत्य में सामंजस्य बढ़ाएं।
मीन- भाग्य की कृपा से सभी कार्य बनेंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहें। पहले के प्रयास रंग लाएंगे। धर्म, आस्था, अध्यात्म और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

0 टिप्पणियाँ to "1 मार्च राशिफल: मिथुन- सेहत पर ध्यान दें"

Leave a comment