Home » , , » भारतीय पहलवान की खली को चुनौती 'दम है तो लड़ लो लेकिन देश को मूर्ख मत बनाओ

भारतीय पहलवान की खली को चुनौती 'दम है तो लड़ लो लेकिन देश को मूर्ख मत बनाओ

नई दिल्ली: एक भारतीय पहलवान ने द ग्रेट खली पर 'फेक' रेसलिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें लड़ने की चुनौती दी है। कृष्ण कुमार ने वीडियो पोस्ट कर खली को रियल फाइट लड़ने की चुनौती दी है। भारतीय पहलवान ने खली पर नकली फाइट करने और देश कोभारतीय पहलवान की खली को चुनौती 'दम है तो लड़ लो लेकिन देश को मूर्ख मत बनाओ' मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है। पहलवान कृष्‍ण कुमार का कहना है कि खली नकली फाइट लड़ते हैं।
पोस्ट किए गए वीडियो में कृष्ण कुमार ने कहा कि वह देश को बेवकूफ बनाना छोड़े। नकली कुश्ती में वो लोगों को बहका रहा है। मैं खुली को चुनौती देता हूं कि वो असली कुश्ती लड़े। चाहे वह आर-पार की भी क्यों ना हो। ओलंपिक रेसलिंग में 125 वर्ग किलोग्राम की कैटेगरी में शामिल पहलवान कृष्‍ण कुमार ने कहा कि 80 वर्ग किलोग्राम से जो भी ऊपर होगा वो उसके खिलाफ लड़ने को तैयार है।

खली ने आखिरकार ले ही लिया बदला, ब्रॉडी स्टिल को पटककर जीत लिया महामुकाबला

पिछले दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी में ‘कांटीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट’ के शुरूआती शो के दौरान खली को सिर और छाती पर चोट लगी थी, उन्हें हेलीकाप्टर से अगली सुबह देहरादून के अस्तपाल में ले जाया गया था। माइक नोक्स और ब्राडी स्टील ने खली को कुर्सियों से मारना शुरू कर दिया था, जिससे फाइट बीच में ही रोकनी पड़ी थी। खली को सिर में सात टांके लगे थे। हालांकि, खली ठीक होकर आए और तीनों पहलवानों को उन्होंने बुरी तरह हराया।
विदेशियों को खली की ललकार, अस्पताल से निकलते ही बोले- 'खून का बदला खून'
लेकिन खली के इस फाइट को कुछ लोग 'फेक' रेसलिंग बता रहे हैं। गौर हो कि इवेंट से पहले ब्रूडी स्टील ने WWE रेसलर रहे खली को उनसे फाइट करने की चुनौती दी थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस फाइट के लिए डेथ वारंट पर साइन किए थे।

0 टिप्पणियाँ to "भारतीय पहलवान की खली को चुनौती 'दम है तो लड़ लो लेकिन देश को मूर्ख मत बनाओ"

Leave a comment