मेष- भाग्य की कृपा से जो भी करेंगे शुभकर रहेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। करियर कारोबार के मामले पक्ष में रहेंगे। वरिष्ठ सहयोगी होंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
मिथुन- निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। भूमि भवन के मामले बनेंगे। साझेदारी में और अच्छा करेंगे। स्थायित्व बढ़ेगा। सक्रियता बनाए रखें।
कर्क- मेहनत व लगन से अपेक्षित लाभ अर्जित करेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। प्रलोभनों में न पड़ें। निजी जीवन में त्याग और आदर्श की भावना बढ़ेगी। दिन सामान्य शुभ।
सिंह- मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय व्यतीत करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। विपक्ष भी सराहेगा। संतान अच्छा करेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक सहजता बढ़ेगी। दिन उत्तम।
कन्या- भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। संसाधनों एवं घर की साज संवार पर जोर देंगे। कामकाज अच्छा रहेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। दिन शुभकारक। छात्र अच्छा करते रहेंगे।
तुला- पराक्रम प्रदर्शन एवं संपर्क बढ़ाने में आगे रहेंगे। मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। बड़ों की सुनें। बंधुओं में करीबी बढ़ेगी। दिन सामान्य से श्रेष्ठ फलकारक। मनोबल ऊंचा रहेगा।
वृश्चिक- परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। वस्तुओं के संग्रह पर जोर देंगे। उत्सव में प्रमुखता से शामिल होंगे। परिजनों का साथ और सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। रहन सहन संवरेगा। दिन श्रेष्ठ।
धनु- सृजनात्मकता एवं कलाप्रियता बढ़ेगी। प्रयोगों और प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। भव्यता पर जोर रहेगा। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। संकोच त्यागें।
मकर- दान दहेज और शुभ कार्यों में खुलकर खर्च कर सकते हैं। रिश्तों में नव उर्जा का संचार होगा। व्यक्तिगत कारणों से यात्रा संभव है। सुनी सुनाई पर भरोसा न करें। दिन सामान्य शुभ।
कुम्भ- लाभ के अवसरों को भुनाने पर जोर रहेगा। आर्थिक हित बेहतर बने रहेंगे। कार्य व्यापार में अधिकाधिक समय दें। प्रियजनों से भेंट होगी। रिश्तों त्वरित प्रतिक्रिया से बचें। दिन हितकर।
मीन- कार्य व्यापार में सभी के साथ और समर्थन से बेहतर बने रहेंगे। आर्थिक मामले अपेक्षित रहेंगे। पेशेवरता बढ़ाएं। पैतृक मामले बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
0 टिप्पणियाँ to "5 फरवरी राशिफल: कर्क- खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है"