मेष- वरिष्ठों के सहयोग से बाधाओं को सहजता से पार कर पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य से शुभकारक। कामकाज बेहतर बना रहेगा।
मिथुन- पारिवारिक मामले बेहतर बने रहेंगे। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पेशेवरता पर जोर दें। लेन देन व समझौतों में सतर्कता रखें। दिन सामान्य फलकारक।
कर्क- विद्यार्थी उम्मीद से अच्छा करेंगे। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात संभव है। दिन उत्तम फलकारक।
सिंह- नौकरीपेशा बेहतर बने रहेंगे। नियम और अनुशासन को वरीयता दें। पारिवारिक मामलों में अत्यधिक दखल से बचें। असहजता अनुभव कर सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक।
कन्या- जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बनी रह सकती है। जॉब बदलने की सोच रखने वाले धैर्य से काम लें। बंधुजनों का सहयोग मिलेगा। अपेक्षित जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे।
तुला- हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैँ। जल्दबाजी से बचें। अपनों की सुनें। भौतिकता की अपेक्षा आत्मिक शांति को महत्व दें।
वृश्चिक- प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर बनें रहेंगे। साहसिक कार्यों में रुचि रह सकती है। पूछपरख बनी रहेगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। महत्वपूर्ण कार्यों में शीघ्रता करें।
धनु- खर्च उम्मीद से अधिक बना रह सकता है। दिखावे पर जोर बना रहेगा। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। कलाप्रियता बढ़ेगी। दिन सामान्य से शुभ। मीठा बोलें।
मकर- लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। व्यावसायिक चक्र बढ़ाने पर जोर दें। प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। सक्रियता और समझ का लाभ मिलेगा। सुबह जल्दी उठें।
कुम्भ- मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। आर्थिक अवसरों को भुनाने पर जोर दें। बहुमुखी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। दिन हितकारक। स्पर्धा में अच्छा करेंगे।
मीन- समय के प्रबंधन पर जोर दें। भाग्य की प्रबलता से लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। मित्रों में करीबी बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
0 टिप्पणियाँ to "4 फरवरी राशिफल: वृष- आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा करें"