Home » , , » 6 फरवरी राशिफल: कर्क- - उम्मीद से अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं

6 फरवरी राशिफल: कर्क- - उम्मीद से अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं

मेष- भाग्य की प्रबलता से सभी क्षे़त्रों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृष- अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। धैर्य के साथ योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। अपनों का साथ मनोबल बनाए रखेगा। धर्म और आदर्शवाद को बल मिलेगा। दिन सामान्य शुभ। 6 फरवरी राशिफल: कर्क- - उम्मीद से अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं
मिथुन- परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। करीबियों से खुशियां साझा करेंगे। सहकारिता और स्थायित्व को बढ़ावा मिलेगा। दिन सामंजस्य बढ़ाने वाला। बड़बोलेपन से बचें।
कर्क- उम्मीद से अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जिम्मेदारियों के निवर्हन से ढिलाई न बरतें। करीबियों का भरोसा जीतेंगे। निवेश में रुचि लेंगे। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य शुभ।
सिंह- प्रियजनों से खुशियां साझा करेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात बढ़ाने में रुचि लेंगे। यात्रा संभव है। युवा अधिक अच्छा करेंगे। संतान से शुभ समाचार संभव। बाधाएं स्वत: दूर होंगी।
कन्या- परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों के सुख और सहजता को प्राथमिकता दें। स्पष्टता और आदर्शवाद बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। प्रियजन से भेंट हो सकती है।
तुला- कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। साहस पराक्रम से अपने हितों के संरक्षण में सफल रहेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिकता और संपर्क बढ़ाने में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें।
वृश्चिक- कुटुम्बियों में नजदीकी बढ़ेगी। धनधान्य संग्रह में रुचि रहेगी। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ेगी।
धनु- करीबियों में चर्चा का कें द्र बने रह सकते हैं। वाणी व्यवहार स्पष्टवादी रहेगा। प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा संभव है। साज संवार पर ध्यान देंगे। घर परिवार में सुख सौख्य सामंजस्य बना रहेगा।
मकर- मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आकर्षक भेंट मिल सकती है।  यात्रा में रुचि बनी रहेगी। दिन शुभ फलकारक। बड़प्पन प्रदर्शन से बचें।
कुम्भ- कार्य व्यापार उम्मीद से अच्छा रहेगा। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव होगी। योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।
मीन- कार्य क्षेत्र में उम्मीद से अधिक सफलता अर्जित कर सकते हैं। सभी का सहयोग पाएंगे। वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। सक्रियता का लाभ मिलेगा। अपनों के साथ खुशी साझा करेंगे। दिन श्रेष्ठ।

0 टिप्पणियाँ to "6 फरवरी राशिफल: कर्क- - उम्मीद से अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं"

Leave a comment