Home » , , » 18 फरवरी राशिफल: मकर- लापरवाही से बचें

18 फरवरी राशिफल: मकर- लापरवाही से बचें

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। कामकाज बेहतर बना रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। दिन उत्तम फलकारक। 18 फरवरी राशिफल: मकर- लापरवाही से बचें
वृष- उत्सव पार्टी में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। अपनों का उम्मीद से अधिक सहयोग मिलेगा। रहन सहन संवार पर रहेगा। वार्तालाप में प्रभावी रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मिथुन- अनोखी कोशिशों को बल मिलेगा। भाग्य के मामले संवरेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। सूचनाएं साझा कर सकते हैं। दिन पूछपरख और अनुकूलता बढ़ाने वाला।
कर्क- खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा। अप्रत्याशित कारक योजनाएं प्रभावित कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। दिन सामान्य शुभ।
सिंह- लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समझौते हितकर रहेंगे। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से स्वयं को तेजी से आगे बढ़ाने में सफल होंगे। दिन उत्तम। विपक्ष को हल्के में न लें।
कन्या- सभी का साथ और समर्थन कार्यक्षेत्र में बेहतर बनाए रखेगा। पेशेवर शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। दिन श्रेष्ठ।
तुला- भाग्य का परचम बुलंद होगा। लाभ के अवसरों को भुनाने पर जोर दें। आलस्य से बचें। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संसाधन बढ़ेंगे।
वृश्चिक- मिलनसार और व्यवहारिक बने रहेंगे। नवीन योजनाओं में जल्दबाजी से बचें। अप्रत्याशित घटनाक्रम कार्य प्रभावित कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य शुभ।
धनु- पर्सनल लाइफ में लव और अफेक्शन बढ़ेगा। पार्टनर हैप्पी सरप्राइज दे सकता है। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। परिजन प्रसन्न रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मकर- नौकरीपेशा बेहतर करेंगे। रुटीन पर फोकस करें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। प्रभाव और पूछपरख बनी रहेगी। यात्रा संभव। लापरवाही से बचें। दिन शुभकारक।
कुंभ- सक्रियता और चातुर्य से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मित्रों का साथ उत्साहित रहेगा। प्रियजन से भेंट संभव। दिन मंगलकारी।
मीन- छोटी खुशियां ही बड़े हर्ष का आधार होती हैं। परिवार में प्रेम और विश्वास बनाए रखने में सफल होंगे। अपनों की सुनें। संसाधन बढ़ेंगे दिन सामान्य शुभ।

0 टिप्पणियाँ to "18 फरवरी राशिफल: मकर- लापरवाही से बचें"

Leave a comment