Home » , , » 17 फरवरी राशिफल: कर्क- बड़बोलेपन और दिखावे से बचें

17 फरवरी राशिफल: कर्क- बड़बोलेपन और दिखावे से बचें

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- अपनों के साथ से उत्साहित रहेंगे। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लाभ और संग्रह बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। 17 फरवरी राशिफल: कर्क- बड़बोलेपन और दिखावे से बचें
वृष- सृजनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुरस्कृत हो सकते हैं। शासकीय मामले बनेंगे। भमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन भाग्य के मामलों को गति देने वाला।
मिथुन- सकारात्मक प्रयासों के पॉजीटिव संकेत मिलेंगे। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। मौसम संबंधी सावधानियां रखें। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
कर्क- लाभ के मामलों में शीघ्रता से लक्ष्य तक ले जाने का प्रयास करें। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। बड़बोलेपन और दिखावे से बचें और काम निकालने पर फोकस रखें। दिन शुभ।
सिंह- कोशिशों के जल्द फलित होने के संकेत हैं। प्रयासों में तेजी बनाए रखें। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार उम्मीद के अनुरूप रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- महत्वपूर्ण मामलों में आई गति और बेहतर होगी। आस्था और आत्मविश्वास बढ़े हुए रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
तुला- संतुलित गति से आगे बढ़ते रहें। अप्रत्याशित लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं। सेहत के मामले सुधार पर रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।
वृश्चिक- आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। सहकारिता को बल मिलेगा। मौसमी सतर्कताओं का ध्यान रखें। दिन सामान्य शुभ।
धनु- कार्यगति में सुधार होगा। बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। दाम्पत्य में शुभता और सामंजस्य बढ़ेगा। सबको साथ लेकर चलने में सफल होंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।
मकर- शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष से जुड़े मामले शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें। देरी से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सुनी हुई बातों पर भरोसा न करें। दिन सामान्य शुभ।
कुंभ- लंबित मामलों में गति आएगी। स्वयं को अधिक सहज अनुभव करेंगे। परिस्थितियों में उत्तरोत्तर सुधार की संभावनाएं हैं। सुख सुविधाएं बढ़ेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
मीन- सामाजिक मामलों में सक्रियता बनी रहेगी। बंधुवरों से करीबी बढ़ेगी। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा। आवश्यक मामलों में तेजी लाएं। आलस्य और ढिलाई से बचें।

0 टिप्पणियाँ to "17 फरवरी राशिफल: कर्क- बड़बोलेपन और दिखावे से बचें"

Leave a comment