Home » , , » 19 फरवरी का राशिफल : सिंह- व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा

19 फरवरी का राशिफल : सिंह- व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा

मेष - सुख संसाधन बढ़ेगे। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। अपनों की भावनाओं का सम्मान करें। यात्रा संभव है। ओछे लोगों से दूरी रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृष - करियर कारोबार में लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी रहेंगी। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। शॉर्ट टर्म गेन पर फोकस रखें। आलस्य से बचें। दिन सूचना एवं संपर्क को बल देने वाला। 19 फरवरी का राशिफल : सिंह- व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा
मिथुन - हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। अपनों के सहयोग से महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ा सकेंगे। लाइफ स्टाइल बेहतर बनी रहेगी। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। मनोबल ऊंचा रखें।
कर्क - सृजन एवं अनुकूलन बढ़ा हुआ रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा। कामकाज बेहतर रहेगा।
सिंह - व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। व्यर्थ वार्तालाप और विवाद से बचें। धर्म मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन सामान्य शुभ।
कन्या - आर्थिक लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखें और अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। निजी जीवन सुख कारक रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
तुला - कामकाज बेहतर बना रहेगा। संपत्ति के मामले बनेंगे। दाम्पत्य में धैर्य और अुनशासन बढ़ाएं। एक दूसरे को स्पेस दें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। दिन शुभफलकारक।
वृश्चिक - भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। धर्म संस्कार और मनोबल बढ़त पर रहेेंगे।  गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष बेहतर बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
धनु - सकारात्मक सोच रखें और संदेह की पृवृत्ति से बचें। दिन अप्रत्याशित फलकारक। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।
मकर - निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साझा कोशिशों में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम फलकारक।
कुम्भ - कला कौशल को बल मिलेगा। विपक्ष के प्रति कठोर बने रहेंगे। कार्य व्यापार में सतर्कता रखें और उधार के लेन देन से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।
मीन - मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा एवं संतान पक्ष बेहतर रहेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। लाभ संवार पर रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक। अति उत्साह से बचें।

0 टिप्पणियाँ to "19 फरवरी का राशिफल : सिंह- व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा"

Leave a comment