अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में नशे में धुत एक वहशी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी शराब का लती है। वह अक्सर सड़क पर आती-जाती औरतों को भी गंदी निगाह से देखता था। जिस समय घटना हुई लड़की घर पर अकेली थी। जब उसकी मां झाडू पोछे का काम निपटा कर अपने घर पहुंची तो पीड़िता रो रही थी। पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और अपनी पत्नी और बेटी के साथ काफी समय से अजमेर में रहकर मजदूरी कर रहा है।
0 टिप्पणियाँ to "शर्मनाक, शराबी पिता ने किया नाबालिग बेटी से रेप"