Home » , , » मनप्रीत बादल कांग्रेस में हुए शामिल, राजनीतिक सरगर्मी तेज

मनप्रीत बादल कांग्रेस में हुए शामिल, राजनीतिक सरगर्मी तेज

चंडीगढ़ : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज है. इस बीच एनडीए के लिए अच्छी खबर नहीं हैं. सूचना है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इससे अकाली दल और बीजेपी दोनों की चिंताएं बढ़ सकती हैं.
पंजाब : मनप्रीत बादल कांग्रेस में हुए शामिल, राजनीतिक सरगर्मी तेज
मनप्रीत बादल पंजाब पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष थे. खबर है कि मनप्रीत अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे औपचारिक एलान किया जा सकता है. इससे पहले मनप्रीत अकाली दल में ही थे लेकिन मनमुटाव के बाद इन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी.
गौरतलब है कि पंजाब में 2017 में विधानसभा चुनाव है लेकिन अभी से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. तोड़फोड़ के साथ ही बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया है कि उनकी लड़ाई अकाली से नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के साथ है. अरविंद केजरीवाल ने भी सभाएं शुरू कर दी हैं.

0 टिप्पणियाँ to "मनप्रीत बादल कांग्रेस में हुए शामिल, राजनीतिक सरगर्मी तेज "

Leave a comment