Home » , » पाक से बातचीत की नई तारीख जल्द तय होगी: भारत

पाक से बातचीत की नई तारीख जल्द तय होगी: भारत

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि जैश पर की गई कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है. हम पाक जांच टीम का स्वागत करते हैं. पाकिस्तान के बयान का भी हम स्वागत करते हैं. पठानकोट पर पाकिस्तान का कदम सराहनीय है. पाकिस्तान से बातचीत की नई तारीख जल्द तय होगी. मसूद अजहर की हिरासत की जानकारी नहीं है.पाक से बातचीत की नई तारीख जल्द तय होगी: भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि  पाकिस्तान और सबूत चाहेगा तो हम उन्हें और सबूत मुहैया कराएंगे. कल भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच बातचीत होनी थी लेकिन आज पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एलान कर दिया कि कल ये मुलाकात नहीं हो रही है. और इससे भी बड़ी खबर ये है कि मसूद अजहर की गिरफ्तारी के बारे में पाकिस्तान सरकार को पता ही नहीं है. सवाल ये है कि पाकिस्तान पर भरोसा करना गलती है?

पाकिस्तान ने मसूद अजहर की गिरफ्तारी का पहले सस्पेंस बना दिया और अब सरकार कह रही है कि गिरफ्तारी के बारे में उन्हें पता नहीं है.
इसके साथ ही पाकिस्तान ने बातचीत का सस्पेंस भी खत्म कर दिया है. पाकिस्तान ने ये साफ कर दिया है कि कल विदेश सचिवों की बातचीत नहीं होगी. अगली तारीख को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

बातचीत को लेकर भारत ने पहले से ही कड़ा रुख अपना रखा था. भारत सरकार ने साफ कर रखा था कि पठानकोट के दोषियों पर कार्रवाई होगी तभी बातचीत होगी. बातचीत से दो दिन पहले मसूद के पकड़े जाने की खबर भी सरहद पार से आई थी. लेकिन न तो भारत ने पुष्टि की और ना ही पाकिस्तान ने इस खबर पर मुहर लगाई. अब जब बातचीत टल गई है तो विरोधियों को सरकार को घेरना का मौका मिल गया है.

इस बीच पाकिस्तान की ओर से ये खबर जरूर आई है कि वहां की सरकार अपने कुछ आला अफसरों को जांच के लिए पठानकोट भेजने पर विचार कर रही है . भारत के दबाव के बाद वहां साझा जांच कमेटी बन चुकी है लेकिन अभी तक कार्रवाई के नाम पर हाथ खाली हैं .

0 टिप्पणियाँ to "पाक से बातचीत की नई तारीख जल्द तय होगी: भारत "

Leave a comment