Home » , » कैदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

कैदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

राजस्थान के बीकानेर केंद्रीय कारागृह में मंगलवार को एक सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीकारागृह के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कैदी कुणाल शाह (32) अन्य कैदियों के साथ अपरान्ह करीब सवा चार बजे तक कारागृह के कारखाने में कुर्सी बुनने का काम कर रहा था. उसके बाद जब अन्य कैदी काम खत्म करके बैरकों की ओर जाने लगे तो वह बाथरूम की ओर चला गया.
        
सूत्रों ने बताया कि कुछ देर तक वह बाथरूम से लौटा नहीं तो अन्य कैदी उसकी तलाश में बाथरूम की तरफ गये तो वह पीछे की ओर कुर्सी बुनने वाली डोरी से लटका मिला और कैदियों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और प्रहरियों को इसकी इत्तिला की.
       
सूत्रों के मुताबिक तब तक उसकी सांस चल रही थी. उसे कारागृह में स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. शवगृह में उसका शव रखा गया है तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जायेगा.
      
सूत्रों के अनुसार मूल रूप से अहमदाबाद के निवासी कुणाल शाह को अपने परिजन की हत्या के आरोप में करीब एक वर्ष पहले आबूरोड में न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और जोधपुर कारागृह से उसे पिछले वर्ष ही बीकानेर केन्द्रीय कारागृह भेजा गया था.

0 टिप्पणियाँ to "कैदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या"

Leave a comment