Home » , , » 16 जनवरी राशिफल: मेष- खर्च पर नियंत्रण रखें

16 जनवरी राशिफल: मेष- खर्च पर नियंत्रण रखें

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- कार्य व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। पेशेवरों को प्रभावी प्रस्ताव प्राप्त होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
16 जनवरी राशिफल: मेष- खर्च पर नियंत्रण रखें

वृष- भाग्य की प्रबलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। वार्तालाप में प्रभावी रहेंगे। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। अत्यधिक तर्क से बचें।
मिथुन- अपनों का साथ उत्साह बनाए रखेगा। अनुशासन और निरंतरता से आकस्मिकता पर नियंत्रण रखेंगे। गोपनीयता बनाए रखेंगे। अपरिचितों से मेलजोल बढ़ाने में सावधानी रखें।
कर्क- जीवन साथी का उत्साह देखते ही बनेगा। दाम्पत्य मे प्रेम और माधुर्य बढ़ेगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच रहेगी। आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें।
सिंह- तर्क, विवेक और वाक्शक्ति से सभी को प्रभावित करेंगे। शत्रु मित्र को पहचानने में चूक हो सकती है। लेन देन में सतर्कत रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। दिन सामान्य शुभ।
कन्या- संतान से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों में करीबी बढ़ेगी। कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छा रहेगा। पठन पाठन में मन लगेगा। दिन उत्त्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।
तुला- वार्तालाप में अपनी बात पहले रखने बचें। अपनों से अहसजता मिल सकती है। भौतिकता पर जोर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य।
वृश्चिक- साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वादा करेंगे तो उसे निभाएंगे भी। प्रिय से भेंट संभव है। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। दिन उत्त्तम फलकारक।
धनु- वाणी व्यवहार प्रभावी रहेंगे। परिजनों में प्रेम और विश्वास बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। संसाधनों में वृद्धि संभव है। कामकाज बेहतर रहेगा। दिन सामान्य।
मकर- संबंधों को बल मिलेगा। सामाजिकता पर जोर रहेगा। रक्त संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। साथी की सुनें। दिन उत्तम फलकारक।
कुम्भ- कुल कुटुम्ब में उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्म प्रशंसा के भाव से बचें। दान दहेज और दिखावे में रुचि रहेगी।
मीन- स्वास्थ्य बेहतर होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पूछपरख बढ़त रहेग। आर्थिक मामलों में तेजी आएगी। शार्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। योजनाओं पर अमल बढ़ाएं।

0 टिप्पणियाँ to "16 जनवरी राशिफल: मेष- खर्च पर नियंत्रण रखें"

Leave a comment