मेष- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से बेहतर बना रहेगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा। पैतृक मामले बनेंगे। इनोवेटिव बने रहेंगे। स्मरण क्षमता को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।
मिथुन- अधिकाधिक समय करियर कारोबार को देने की सोच रहेगी। गरिमापूर्ण और अनुशासित व्यवहार से आगे बढ़ने में आसानी होगी। सौदेबाजी में बेहतर बने रहेंगे। दिन शुभ।
कर्क- दाम्पत्य में त्याग, पवित्रता और आदर्शभाव को बढ़ेगा। जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। संपत्ति एवं भूमि-भवन के मामले बनेंगे। अपनों को सुनने की आदत बढ़ाएं।
सिंह- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सक्रियता और समझदारी से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। विरोधी स्वत: शांत रहेंगे। दिन पुण्य फल को देने वाला।
कन्या- सहजता और सावधानी से आगे बढ़ते रहें। नया करने से बेहतर है जो अच्छे से आता है उसे प्राथमिकता दें। चूक से बचें। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे। आकस्मिक लाभ संभव।
तुला- जीवन साथी उम्मीद से अच्छा करेगा। उसके त्याग, प्रेम और सहयोग से प्रभावित रहेंगे। पारिवरिक मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है। प्रत्युत्तर में जल्दबाजी से बचें। दिन शुभकर।
वृश्चिक- साहस, पराक्रम और परिश्रम को प्राथमिकता मिलेगी। खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है। सावधानी से आगे बढ़ते रहें। बंधुजनों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
धनु- लक्ष्य के प्रति इतने समर्पित हो सकते हैं कि बाकी बातें अनसुनी कर सकते हैं। मेहमानों का यथासंभव सम्मान और स्वागत करें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन उत्त्तम फलकारक।
मकर- व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। इनमें कुछ प्रयास ऐसे भी हो सकते हैँ जिनसे करीबी असहमत हों। उन्हें समय दें और बहस से बचें। दिन शुभकारक।
कुम्भ- व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता बनी रह सकती है। सूचना एवं संपर्क बेहतर रहेगा। रिश्तों को संवारने में सफल रहेंगे। खर्च पर ध्यान दें। आलस्य से बचें। दिन शुभ फलकारक।
मीन- धन्यधान्य की अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक उपलब्धियों को बनाए रखने में सफल रहेंगे। अपनों के साथ स्मरणीय पलों को साझा कर सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
0 टिप्पणियाँ to "18 जनवरी राशिफल: वृश्चिक- खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है"