काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में एयरपोर्ट के पास धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट के पास सुबह करीब 8 बजे एक कार में धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार ऐसा लगता है कि हमला विदेशी बलों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। 
काबुल के उप पुलिस प्रमुख गुल आगा रूहानी ने बताया कि बम विस्फोट काबुल हवाईअड्डे के नजदीक हुआ। जिसमें एक की मौत और चार लोग घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान की सरकार ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के नजदीक एक कार में धमाका हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह आत्मघाती हमला है। अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सद्दिकी ने पुष्टि की है कि हामिद करजई एयरपोर्ट के पूर्वी हिस्से में एक गाड़ी में ब्लास्ट हुआ है। खबर है कि इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ to "काबुल एयरपोर्ट के पास कार में जबरदस्त धमाका"