म्यांमार के उत्तरी कचिन प्रांत की रत्नों की एक खान में भूस्खलन से लगभग 50 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है. 
म्यांमार में एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी खान दुर्घटना है.
भूस्खलन की यह घटना प्रान्त के हयाकांत में शुक्रवार को हुई. म्यांमार का यह क्षेत्र चीन और भारत के बीच है. म्यांमार की अरबों डॉलर के रत्नों की खान का स्वामित्व सेना के पास है.
खान कम्पनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि हमें भूस्खलन से 50 व्यक्तियों के मरने की खबर मिली है. शनिवार सबेरे खान से चार या पांच शव निकाले गये.
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की. यह दुर्घटना शुक्रवार को हुई लेकिन मृतकों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

0 टिप्पणियाँ to "म्यांमार की खान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत "