Home » , » 7 दिसंबर राशिफल

7 दिसंबर राशिफल

7 दिसंबर राशिफल: वृष- खर्च बढ़ा हुआ रहेगामेष- दाम्पत्य में हर्ष आनंद बढ़ेगा। एक-दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास प्रदर्शन में आगे रहेंगे। विवाह योग्य जनों को शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। साझेदारी में लाभ। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- पेशेवरता पर जोर रहेगा। नौकरीपेशा बेहतर करेंगे। कारोबारी सौदेबाजी में सतर्कता रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दाम्पत्य में सामंजस्य बढ़ाएं। दिन सामान्य से शुभ। मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मिथुन- हर्ष उत्साह बना रहेगा। प्रेम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखें। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है। दिन शुभ फलकारक। आर्थिक सहजता बनी रहेगी।
कर्क- भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण को बल मिलेगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। संसाधन बढ़ेंगे। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। कार्य व्यापार सहज रहेगा। माता-पिता से कोई अपेक्षा है उन्हें बताएं।
सिंह- वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। संबंधों में सुधार होगा। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। आलस्य से बचें। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। परिजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। मूल्यवान भंेट प्राप्त हो सकती है। दिन लाइफ स्टाइल को संवारने वाला। संग्रह में रुचि रहेगी।
तुला- व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी। दाम्पत्य में सामंजस्य रहेगा। दिन सुख सौख्य सहजता देने। अपना पक्ष स्पष्ट रखें। विनय, विवेक से सभी को जीतेंगे।
वृश्चिक- कलाप्रियता और दक्षता बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम और करीबी बढ़ेगी। खर्च के प्रति लापरवाह रह सकते हैं। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। सेहत अच्छी होगी। दिन शुभ फलकारक।
धनु- आत्मविश्वास बढ़ेगा। भेंटवार्ताओं में अधिक प्रभावी होंगे। बर्हिमुखता और प्रतिभा प्रदर्शन को बल मिलेगा। प्रियजन से भेंट हो सकती है। आय व्यय बढ़े हुए रहेंगे। दिन लाभकारी। मित्रों से भेंट संभव।
मकर- कार्य व्यापार में सहकर्मियों और शुभचिंतको का सहयोग बढ़ेगा। लोगों का भरोसा जीतेंगे। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। संपत्ति के मामले बनेंगे। संसाधनों में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ।
कुंभ- भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। धर्म संस्कारों को बल मिलेगा। आस्था और आत्मविश्वास से सब संभव कर दिखाएंगे। पुण्य फलित होंगे। कम प्रयास में बड़ी सफलता के संकेत हैं। दिन भाग्यवर्धक।
मीन- अपनों का साथ और समर्थन मनोबल उूंचा रखेगा। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। खानपान अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। अनजान लोगों पर तार्किक भरोसा कर सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।

0 टिप्पणियाँ to "7 दिसंबर राशिफल"

Leave a comment