Home » , » काहिरा के रेस्त्रां में हुए विस्फोट में 18 मरे

काहिरा के रेस्त्रां में हुए विस्फोट में 18 मरे

kahira ke restra me hue visphot
मिस्र की राजधानी काहिरा के एक रेस्त्रां में पेट्रोल बम के धमाके में शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों में से एक ने बताया कि हमलावर पहले रेस्त्रां में ही काम करता था। शहर के मध्य में अगोजा इलाके में स्थित इस रेस्त्रां से उसे निकाल दिया गया था। विस्फोट में कुछ लोग जलने और कुछ धुंए के कारण दम घुटने से मारे गये। रेस्त्रां के बेसमेंट में एक नाइटक्लब भी था, जहां से निकलकर भागने का कोई रास्ता नहीं था। मिस्र में 2013 में हुए जन विद्रोह में राष्ट्रपति मोहम्म्द मुर्सी के अपदस्थ होने के बाद से देश में आतंकवादी हमलों और गोलीबारी की घटनाएं काफी अधिक बढ़ गई हैं।

0 टिप्पणियाँ to "काहिरा के रेस्त्रां में हुए विस्फोट में 18 मरे"

Leave a comment