कंधार। अफगानिस्तान के कंधार शहर में हवाईअड्डा परिसर में तालिबान आतंकियों द्वारा किए गए हमले में लगभग आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज बताया कि वहां रातभर मुठभेड़ चलती रही। कंधार के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकों और सैनिकों को मिलाकर आठ लोग मारे गए हैं। कंधार में सेना के एक कमांडर दाउद शाह वफादार ने अधिकतम 18 लोगों के मरने की बात कही है।
सरकार ने आज सुबह दावा किया कि कई आतंकी हमलावरों को मार गिराया गया है लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि वहां पर अभी भी गोलीबारी और विस्फोट हो रहे हैं। इस विशाल परिसर में हुए हमले को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की इस्लामाबाद यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है जो वहां एक क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेने गए हैं। यह विशाल परिसर नाटो-अफगान सेना का संयुक्त अड्डा भी है।
, पाकिस्तान में ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में भाग लेने गए हैं जिसका मकसद तालिबान के साथ शांति वार्ता शुरू करना है। यह हमला कुछ दिन पहले तालिबान के नेता मुल्ला अख्तर मंसूर के घायल होने के बाद लग रही अटकलों के बाद हुआ है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान में अपने कमांडरों के साथ झड़प में मंसूर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
0 टिप्पणियाँ to "अफगान हवाईअड्डे पर तालिबानी हमले में 18 की मौत"