Home » , , » जानिए, कैसा रहेगा आपका अगला सप्ताह और क्या करें-क्या न करें?

जानिए, कैसा रहेगा आपका अगला सप्ताह और क्या करें-क्या न करें?


प्रख्यात ज्योतिषाचार्य समीर उपाध्याय आपको बता रहे हैं कि आपकी राशि के अनुरूप अगला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा और विषम स्थितियों में आप क्या उपाय कर सकते हैं....


मेष राशि (Aries) - रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक घर में निकटवर्ती लोगों से मतभेद, अशांति, महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध, अवांछित परिस्थिति का सामना संभव है. इस दौरान गुड़ और तिल का सेवन ज्यादा करें. रविवार से मंगलवार तक थोड़ा विषेष संयम लाभप्रद. मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक अपनी गलतियों को सुधारने की अवसर है. पूर्वानुमान संबंधी मामलों में नुकसान, मित्र/संबंधी से मुलाकात, ईमानदार प्रयास से मान-सम्मान में वृद्धि, शुक्रवार-शनिवार का समय स्वास्थ्य एवं घरेलू सुख-सामग्री की मरम्मत पर खर्च, विवादित कार्य में सफलता, विरोधी आपको फायदा दे जाएंगे. नए कार्य में संलग्नता, परिवार में उत्सव का माहौल, कार्यस्थल पर वाहवाही मिलेगी.
वृष राशि (Taurus) - रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक छोटी-लंबी यात्रा, शुभ समाचार, परिवार में मांगलिक कार्य, धार्मिक आस्था बढ़ेगी, छोटे भाई-बहन से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक घर-बाहर सभी जगह कार्य में अवरोध, विवाद एवं मतभेद, आर्थिक क्षति, मन में क्रोध व झल्लाहट, खर्च की अधिकता, महत्वपूर्ण कार्य में बाधा का सामना संभव. अतः इस दिन सभी कार्य/निर्णय में सर्तकता हितकर रहेगी. इस दौरान मां या मां समान महिला की मदद करें. शुक्रवार-शनिवार का दिन मनोरंजन, रूके कार्य में सफलता, मुलाकात, पार्टी का आलम रहेगा. पूर्वानुमान गलत हो सकते हैं, बड़ी सफलता के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी.
मिथुन राशि (Gemini) – रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक घरेलू कार्य में व्यस्तता, घर से बाहर भी आराम करने का वक्त कम मिलेगा, सुख-सामग्री की मरम्मत एवं कुछ खरीददारी पर खर्च, थोड़ी मानसिक अशांति रहेगी. मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक लाभकारी परिवर्तन, छोटी-लंबी यात्रा, नए कार्य मे संलग्नता, इच्छा के अनुसार लाभकारी परिवर्तन, आर्थिक लाभ, कुछ पुरानी समस्या के समाधान होंगे. शुक्रवार-शनिवार का दिन मानसिक अशांति, खर्च की अधिकता, निकटवर्ती लोगों से मतभेद, कार्य में बाधा, मरम्मत कार्य पर खर्च, अतिरिक्त धैर्य की आवश्यकता पड़ेगी. पीले खाद्य पदार्थ और पीले वस्त्र का प्रयोग लाभप्रद रहेगी.
कर्क राशि (Cancer) – रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक रूके कार्य में प्रगति, आर्थिक लाभ, नए कार्य में संलग्नता, नयी जानकारी, मान-सम्मान में वृद्धि, कार्य की प्रकृति में परिवर्तन, मन में नयीं उमंग, अच्छे विचार रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित करेंगे, मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक संघर्ष के साथ सफलता, मेहमान का आगमन, घर में उत्सव, घरेलू सुख-सामग्री एवं परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य समस्या पर खर्च, थोड़ी मानसिक अशांति, व्यस्त दिनचर्या रहेगी. इस दौरान थोड़ा वक्त आवास के लिए या मनोरंजक कार्य के लिए निकालें इससे शांति मिलेगी. शुक्रवार-शनिवार लाभकारी परिवर्तन, छोटी-लंबी यात्रा, शुभ समाचार, नए कार्य में संलग्नता, पराक्रम बढ़ेगा.
सिंह राशि (Leo) - रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक थोड़ी मानसिक अशांति, खर्च की अधिकता, गलत निर्णय से नुकसान के आसार, कुछ अप्रिय समाचार का
आगमन, आवश्यक सामान का खराब होना, चोरी भी संभव, इस दौरान गरीब महिला को या देवी मंदिर में कुछ दान करें. मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक
अपेक्षाकृत बेहतर समय, थोड़ी मानसिक शांति, कुछ समस्या का समाधान, नए संबंध-नए संपर्क बनेंगे, नए कार्य की जिम्मेवारी मिलेगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगें,
शुक्रवार-शनिवार का समय थोड़ी खुशी-थोड़ा संघर्ष का रहेगा, शुभ-अशुभ दोनों तरह के समाचार मिलेंगे, खर्च की अधिकता, पुराने मित्र, संबंधी से मुलाकात, सभी
कार्य की योजना बनाने में सतर्कता हितकर रहेगी.
कन्या राशि  (Virgo)- रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक अधिकांश कार्य में आशा के अनुरूप अच्छी सफलता, नए कार्य में संलग्नता, नए संबंध, नयी खरीददारी, नए कार्य में पूंजी निवेश संभव, अधिकांश रूके कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ, कुछ विवादित मामलों का निपटारा, मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक प्रगति की रफ्तार थमेगी, अप्रिय घटना-अप्रिय समाचार, आर्थिक क्षति, व्यर्थ विवाद की स्थिति, स्वास्थ्य और मरम्मत संबंधी कार्य पर खर्च, अच्छे संबंध में तनाव से बचना हितकर, शुक्रवार-शनिवार का समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार, कुछ बड़ी समस्या का समाधान, आर्थिक लाभ, लाभकारी परिवर्तन, सूझबूझ से किए कार्य में दोगुना आर्थिक लाभ संभव.
तुला राशि (Libra)- रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक घर-बाहर सभी जगह मानसिक अशांति के बावजूद अपने अच्छे कार्य के बल पर वाहवाही मिलेगी, मान-सम्मान, रूके कार्य बनेंगे, अतिरिक्त कार्य प्रभार, मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक महत्वपूर्ण कार्य में सफलता, खरीददारी, नए कार्य में पूंजी निवेश संभव, दिन अधिकांश कार्य में राहत, इच्छा के अनुसार लाभकारी परिवर्तन, आर्थिक लाभ, कुछ पुरानी समस्या का समाधान. शुक्रवार-शनिवार के दिन थोड़ी अशांति, मतभेद, नुकसान, गलत निर्णय, शेयर-सट्टा से इस दिन दूरी लाभप्रद रहेगी. अप्रिय घटना-दुर्घटना संभव, सतर्कता, और लंबी दूरी की यात्रा में स्वयं गाड़ी ड्राइव ना करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)- रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक घर में थोड़ी अशांति, घर से बाहर राहत मिलेगी. छोटी-लंबी यात्रा, नए जगह की यात्रा, नयी जानकारी, महत्वपूर्ण कार्य में अतिरिक्त प्रयास से सफलता, मंगलवार दोपहर से शुक्रवार प्रातः तक अधिकांश कार्य में थोड़ा अवरोध के बाद सफलता, सम्मान में वृद्धि, आवश्यक कार्य में सफलता, खरीददारी, दफ्तर में उच्चाधिकारी का सहयोग, कुछ पुराने किए हुए कार्य का श्रेय मिलेगा, वृहस्पतिवार से शनिवार का दिन लाभकारी परिवर्तन, एक से अधिक कार्यों में बड़ी सफलता, उल्लास, नयी योजना का शुभारंभ, परिवार में उत्सव का माहौल, मनोवांछित सफलता के योग. मौज-मस्ती के अवसर, घर वालों की शिकायत दूर करने मे कामयाब रहेंगे.
धनु राशि (Sagittarius) – रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक मानसिक उलझन, धन और मान-सम्मान की क्षति, गलत निर्णय, विवाद, मतभेद, अप्रिय घटना, स्वास्थ्य समस्या पीछा करेगी. इस दौरान आधे दिन तक फलाहार करना और रिस्क वाले कार्य से बचना हितकर रहेगी. मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक मिलीजुली सफलता, अतिरिक्त प्रयास से बड़ी सफलता, धर्म कार्य में अभिरूचि, लाभकारी यात्रा, उम्मीद बढ़ेगी. किसी धार्मिक स्थान मे पूजा-सामग्री दान करें. शुक्रवार-शनिवार की अवधि ज्यादा बेहतर रहेगी. लाभकारी परिवर्तन, थोड़ी मानसिक शांति, आर्थिक लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि, नए संबंध-संपर्क बनेंगे, खरीददारी का दिन, रूके कार्य में प्रगति होगी.
मकर राशि (Capricorn)– रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक महत्वपूर्ण कार्य में आधी-अधूरी सफलता, पुराने संबंध में तनाव, नए संबंध-संपर्क बनेगें, भविष्य की कुछ नयी योजना बनेंगी. मेहमानबाजी पर खर्च, घर में मांगलिक उत्सव, मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक रिस्क वाले कार्य से परहेज क्योंकि आर्थिक क्षति, मानसिक अशांति, अप्रिय घटना के आसार बनेंगे, सूझबूझ का प्रयोग कर कुछ गुप्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं. शुक्रवार-शनिवार का दिन छोटी-लंबी यात्रा, धार्मिक कार्य में संलग्नता, खरीददारी, नए जगह की यात्रा, धर्म-कर्म से लाभ, भविष्य की गंभीर योजना पर विचार संभव. विशेष धैर्य की आवश्यकता, बुजुर्गों का आशीर्वाद ग्रहण करें.
कुंभ राशि (Aquarius)– रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक विवाद और लेनदारी-देनदारी संबंधी मामलों में राहत, स्वयं/परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य में सुधार, विरोधी शांत रहेंगे, आपकी हर चाल कामयाब रहेगी. मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक आर्थिक लाभ, लाभकारी परिवर्तन, परिवार में मांगलिक कार्य, कुछ पुरानी समस्या का समाधान, मेहमानबाजी पर खर्च, कुछ मित्रों से मतभेद संभव, शुक्रवार-शनिवार का समय अवांछित घटना, मानसिक अशांति, खर्च की अधिकता, विवाद संभव. मतभेद, आर्थिक क्षति, दुर्घटना का भय. अपंग, नेत्रहीन, कोढ़ी को कुछ दान करें.
मीन राशि (Pisces)- रविवार प्रातः से मंगलवार दोपहर तक महत्वपूर्ण कार्य में मेहनत के बाद भी आधी-अधूरी सफलता, संतान पक्ष से मतभेद, स्वास्थ्य समस्या, कुछ पुराने संबंधी या मित्र से मुलाकात संभव, मंगलवार दोपहर से वृहस्पतिवार तक कुछ पुरानी समस्या का समाधान, लेनदारी-देनदारी का दबाब कम होगा, स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष में सुधार, विरोधी की हर चाल निरस्त होगी, विपरीत परिस्थिति में लाभ की स्थिति बनेगी. शुक्रवार-शनिवार की अवधि मुलाकात, नए कार्य में संलग्नता, आर्थिक लाभ, नया करार, नयी खरीददारी, मौज-मस्ती संभव नए कार्य में संलग्नता के ऑफर, वांछित कार्य में थोड़ा प्रयास से सफलता के अवसर.

0 टिप्पणियाँ to " जानिए, कैसा रहेगा आपका अगला सप्ताह और क्या करें-क्या न करें?"

Leave a comment