टेक्सास में एक 12 साल के बच्चे को तीन दिन तक जेल में रखा गया, क्योंकि उसने अपने क्लासमेट से मज़ाक में कह दिया था कि उसके बैग में बम है। अरमान सिंह सराय नाम के इस लड़के की बहन गिनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। गिनी ने बताया कि 'इस मज़ाक को सुनकर अरमान के क्लासमेट ने सोचा कि उस पर बम रखने का इल्ज़ाम लगाना 'फनी' हो सकता है।' यही नहीं प्रिंसिपल ने बिना किसी पूछताछ, सवाल-जवाब और अरमान के अभिभावकों को जानकारी दिए बिना पुलिस को बुला लिया। उसे सोमवार को रिहा किया गया। गिनी के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया है।

माता-पिता हो गए थे चिंतित
अरमान के माता-पिता उस समय चिंतित हो गए, जब वह शुक्रवार को स्कूल से घर नहीं लौटा। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और तब उन्हें पता चला कि वह बाल सुधार गृह में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्सास में निकोलस जूनियर हाई स्कूल में जब एक छात्र ने बताया कि अरमान स्कूल को उड़ाने की योजना बना रहा था, तो तुरंत पुलिस स्कूल पहुंची। हालांकि अरमान के परिवार ने बताया कि उन्हें फंसाया गया है और वह ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
इससे पहले अहमद मोहम्मद के साथ भी हो चुका है ऐसा हादसा
अरमान का जन्म टेक्सास के सिख परिवार में हुआ है। खाली समय वह अपने परिवार के साथ गुजारना पसंद करता है। इसके अलावा उसे टीवी देखना और वीडियो गेम्स खेलना भी बहुत पसंद है। टेक्सास में इससे पहले भी अहमद मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि घर की बनी उसकी घड़ी को स्कूल वालों ने भूलवश बम समझ लिया था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बच्चे को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। गिनी के इस पोस्ट को करीब 9 हज़ार लोग अभी तक शेयर कर चुके हैं।

0 टिप्पणियाँ to "टेक्सास : 12 साल के सिख बच्चे का 'बम' को लेकर मज़ाक, तीन दिन काटने पड़े जेल में"