Home » , » गजब! बंदूकधारी लुटेरे का मुकाबला चप्पलों से... और लूटपाट की कोशिश को किया नाकाम

गजब! बंदूकधारी लुटेरे का मुकाबला चप्पलों से... और लूटपाट की कोशिश को किया नाकाम

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एक अमेरिकी सिख ने मास्क लगाकर और हाथों में बंदूक लेकर आए एक हमलावर का मुकाबला बड़ी बहादुरी से अपनी चप्पलों से किया और लूटपाट की कोशिश को नाकाम कर दिया।
सोमवार की रात को लूटपाट के मकसद से आए एक बंदूकधारी से अपनी गाढ़ी कमाई की हिफाजत करने में कामयाब रहे 58 साल के अमरीक सिंह इस मुकाबले में बाल-बाल बचे। हमलावर ने उन पर गोली चलाई लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी।गजब! बंदूकधारी लुटेरे का मुकाबला चप्पलों से... और लूटपाट की कोशिश को किया नाकाम
एक मीडिया वेबसाइट को दिए बयान में अमरीक ने बताया, मैं आपको ईमानदारी से बताता हूं। मैं डरा हुआ नहीं हूं।

0 टिप्पणियाँ to "गजब! बंदूकधारी लुटेरे का मुकाबला चप्पलों से... और लूटपाट की कोशिश को किया नाकाम"

Leave a comment