वृष- भाग्य की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार बढ़ेगा। सभी सहयोगी होंगे। आस्था और मनोबल से महत्वपूर्ण प्रयासों को आगे बढ़ा सकेंगे। दिन हितकारक। पैतृक मामले बनेंगे।
मिथुन- तेजी से आगे आने की सोच रखें। भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। असहजताएं स्वतः दूर होंगी। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दिन उत्तम।
कर्क- आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें। साथी की बातों को ध्यान से सुनें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बढ़ सकता है। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। अपनों को सहयोग मिलेगा।
सिंह- सहजता और हर्षोल्लास के साथ आगे बढ़ें, कठिन दिखने वाले कार्य भी सरल लगने लगेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। समझौतों को बल मिलेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन उत्तम।
कन्या- व्यक्तिगत खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में सुधार आएगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ी हुई रह सकती हैं। लेन देन में सतर्कता रखें। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।
तुला- परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। अनुशासन और संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। युवा प्रभावी रहेंगे। प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृश्चिक- सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी बनी रहेगी। माता-पिता का सानिध्य सुख संवृद्धि बढ़ाएगा। पेशेवरता पर जोर देंगे। अनुशासन से सभी प्रभावित होंगे। सोच बड़ी रखें। दिन शुभ।
धनु- लोगों से मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। सूचना एवं सपर्क पक्ष मजबूत होगा। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में शुभता बढ़ेगी। दिन हितकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।
मकर- मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। अपनों के साथ हर्षोल्लास से समय बिताएंगे। भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेंगे। दिन धनधान्य वर्धक। सबको साथ लेकर चलें।
कुंभ- लक्ष्योन्मुख हों। अनुकूलता सृजनात्मक गतिविधियों को बल देगी। संवेदनशील और प्रभावकारी बनने में मदद मिलेगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- सफेदपोश आडंबर पसंद लोगों से सतर्क रहें। संबंधियों में करीबी और परस्पर प्रीति बढ़ेगी। शुभ कार्यों में यथाशक्ति खर्च कर सकते हैं। विपक्षी भी आपका सम्मान करेंगे। दिन सामान्य से शुभ।
0 टिप्पणियाँ to "16 दिसंबर राशिफल"