हरदोई रवि लाला ब्यूरो।माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्थाओ का अड्डा बनता जा रहा है इलाज के लिए डॉक्टर के नाम पर सिर्फ 1डॉक्टर अरुण कुमार तैनात है वह भी सिर्फ हफ्ते में 2दिन रहते है बाकी दिनों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजय व अरुण मोहन मरीज देखते है अगर ये दोनों डॉक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिन दिनों ओपीडी करते है तो उन दिनों में क्या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद रहते है या वहा के मरीजो को छोलाछाप डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ता यह एक अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न है जबकि डॉक्टरों की तैनाती के लिए सांसद अंजू बाला ने अनुश्रवण मीटिंग में बात कही थी लेकिन उसका कोई परिणाम नही निकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हिसाब से इस अस्पताल में 9डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए डॉक्टर तैनात है सिर्फ एक यह तो डॉक्टरों का हाल अब बात करते यहा पर आने वाले मरीजो व उनके तीमारदारों को पीने के पानी की तो पानी के लिए 3 हैंडपंम्प लगे जिनमे से 1भी हैण्डपम्प ने शायद ही कभी पानी दिया सारे के सारे नल खराब पड़े है जिससे यहा पर आने वाले मरीजो को बहुत ही तकलीफो का सामना करना पड़ता है। तीसरी बात यह है कि प्रसव उपरांत वाले कपड़ो व कचड़े को तथा अन्य कचड़े को बाउंड्रीवाल के पास ही डाल दिया जाता है जिससे यहा पर आस पास रहने वाले लोगो को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ता है व उनको तथा आने वाले मरीजो को संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।

0 टिप्पणियाँ to "हरदोई माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना अव्यवस्थाओ का अड्डा न इलाज के लिए है "