Home » , » ईद के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने किया शान्ति समिति की मीटिंग आयोजित

ईद के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने किया शान्ति समिति की मीटिंग आयोजित

 
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली के क्षेत्र के जहाँगीरपुर कस्बे मे किया आयोजन
सोनू शर्मा संवाददाता, आज जहाँगीरपुर पुलिस चौकी मे ईद के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने शान्ति समिति की मीटिंग का आयोजन किया जिसमे अधिकारियों ने कस्बे के सभी व्यक्तियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सभी को आगाह किया कि कोई ऐसा कार्य करने की कोशिश ना करें जिससे कस्बे का माहौल बिगड़ जाये ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निबटा जायेगा उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों से पूर्व की तरह ही आपसी प्यार और भाईचारे के साथ ईद के त्यौहार को  शान्ति पूर्वक मनाने की अपील की, कस्बे के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी अधिकारियों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि ईद का त्यौहार शान्तिपूर्ण तरीके और हर्षोल्लास के से मनाया जायेगा मीटिंग में पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर दिलीप सिह, कोतवाली प्रभारी जेवर दिनेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी जहाँगीरपुर मुकेश कुमार के अलावा कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों मे मूलचन्द शर्मा चेयरमैन नगर पंचायत जहाँगीरपुर,चन्द्रभान गुप्ता, अरविन्द सिह, हाजी फराहीम, जानेआलम नूरी, राकेश चौधरी, श्रीनिवासन प्रधान नगलिया, डॉ योगेन्द्र अत्री, ऐजवीर सिह, संजय वर्मा, दीपक चौधरी, कुलदीप भारद्वाज, राकेश नेकपुर, विजय डाँसौली, सुभाष चंद्र अग्रवाल, यामीन खाँ, संजय अग्रवाल, फूला, यासीन नम्बरदार,राजू सिंह सरियाल, महेश प्रधान के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ to "ईद के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने किया शान्ति समिति की मीटिंग आयोजित"

Leave a comment